फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule: बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड- क्या मेरे लिए शेर मारकर ला सकते हो? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 06 May 2026 07:16 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule in Hindi: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 5
चुटकुले इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Chutkule in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो  सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।

पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
बॉम्बे मेल- पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- क्या आप मेरे लिए शेर को मारकर ला सकते हो?
बॉयफ्रेंड- नो जी, कुछ और बताओ, मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
गर्लफ्रेंड- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक/व्हाट्सऐप चेक कर सकती हूं?
बॉयफ्रेंड- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।

Funny Jokes: देवर की बात सुनकर भाभी हैरान रह गईं, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।

Comedy Jokes: जीजाजी की बात सुनकर साली साहिबा की बोलती हुई बंद, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली- 400 खुले हैं?
भिखारी- हां हैं मां जी
बुढ़िया- तो उससे कुछ लेकर खा लेना...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें