Funny Chutkule: हंसना किसी भी इंसान के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर में खुशी वाले हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे हम अच्छा महसूस करते हैं। देखा जाए तो हंसने से इंसान खुश रहता है और अपने भविष्य के प्रति सकारात्मक रहता है। इसलिए बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स और डॉक्टर भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए आप कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, मित्रों के साथ हंसी-मजाक कर सकते हैं या फिर चुटकुले पढ़ सकते हैं। इसलिए हम रोज आपके लिए मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
पुलिस- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए?
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए ड्रेस चुराकर कर ली थी,
बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा,
पुलिस ने पकड़ लिया अपना सिर!