फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: डाकू और संता की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 30 Apr 2023 02:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Funny Chutkule: हंसने से आपको आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। हंसने एक नहीं कई फायदे हैं। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Funny Jokes And Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी रोक सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

डाकू- हम घर लूटने आए हैं, मगर बंदूक घर पर भूल आए हैं
संता- कोई बात नहीं, आप लोग शरीफ आदमी लगते हो, आज घर लूट लो कल आकर बंदूक जरूर दिखा जाना। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
टीचर- 10 नंबर के एक प्रश्न का जवाब दो 
स्टूडेंट- सर प्रश्न पूछो
टीचर- बताओ सबसे ज्यदा नकल कहां होती है..?
स्टूडेंट- सर, व्हाट्स एप पर
टीचर- शाबाश, लो 10 में 10 नंबर

Latest Jokes: टीचर- गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है? पप्पू ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
ट्रेन के डिब्बे में लिखा हुआ था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार।
उसी ट्रेन में बंटू भी जा रहा था।
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार
हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
रिंकी (गुस्साते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
पिंकू- बॉस ने रोक लिया था। उनके साथ डिनर कर रहा था।
रिंकी- अच्छा क्या खाया?
पिंकू- गालियां। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें