Latest Jokes in Hindi: वर्तमान समय में काम के बढ़ते दबाव की वजह से लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर हमें मानसिक तनाव और दिल की बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान का बुरा समय भी जल्द ही बीत जाता है। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...
पिंटू पहले दिन कॉलेज पहुंचा तो खुशी से उछलने लगा
दोस्त- अरे पिंटू इतना खुश क्यों हो रहे हो?
पिंटू- आज पहली बार किसी लड़की ने मुझसे बात की
दोस्त- अरे वाह! क्या कहा उसने...
पिंटू- मैं मेट्रो में बैठा था, वो बोली उठो यह लेडीज सीट है!