Funny Jokes in Hindi: सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। हंसने से शरीर में रक्त संचार बेहतर रहता है। साथ ही हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही हंसने से आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। हंसने मुस्कुराने से मानसिक तनाव भी दूर होता है। इसलिए लोगों को हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए बेहद मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह मजेदार सिलसिला
चिंटू (पेट्रोल पंप पर)- अरे भाई जरा एक रुपये का पेट्रोल डाल दो।
सेल्समैन-अरे भाई इतना पेट्रोल डालकर जाना कहा हैं??
चिंटू- अरे यार, कहीं नहीं जाना हम तो ऐसे ही पैसे उड़ाते हैं।
चिंटू की बात सुनकर सेल्समैन अपना सिर खुजाने लगा।
जिसे देखकर चिंटू वहां से नौ दो ग्यारह हो गया।
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
शॉन्टी मोबइल कंपनी में इंटरव्यू देने गया
पहले सवाल पर ही उसे भगा दिया गया...
सवाल- सबसे मशहूर नेटवर्क कौन सा है?
शॉन्टी- कार्टून नेटवर्क!
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
तेज बारिश में आधी रात को टिंकू पिज्जा लेने गया।
दुकानदार- आप शादीशुदा हो?
टिंकू गुस्से में बोला- ऐसे तूफान में कौन मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी?
4 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है?
डॉक्टर- ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था कि चल रहा है या नहीं।
डॉक्टर की बात सुनकर मरीज उसी वक्त बेहोश हो गया।
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर- हैरान होकर.... क्या?
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है।