फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी बार कही ऐसी बात, जानकर हंस देंगे आप

Thu, 18 Nov 2021 12:33 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

मोनू- जितना आपकी बेटी 1 महीने में उड़ाती है,
1 हफ्ते में मेरी गाड़ी उतना तेल खाती है.... 
लड़की का बाप- ऐसी कौन सी गाड़ी चलाता है बे
मोनू- रोडरोलर... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था
मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी बार बोला- मार दे मुझे डरपोक कहीं के...
तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है और तुझसे नहीं…!
विज्ञापन

3 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
चिंटू अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल डिनर कराने गया
चिंटू- बोलो बेबी… क्या मंगाऊं ?
गर्लफ्रेंड - मेरे लिए तो पिज्जा मंगा लो और अपने लिए एम्बुलेंस मंगा लो.... 
चिंटू- अरे एम्बुलेंस क्यों ?
गर्लफ्रेंड - पीछे देखो तुम्हारी बीवी खड़ी है... 
 

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा बियर पीकर घर लौटा था
पापा की डांट से बचने के लिए लैपटॉप खोलकर पढ़ने लगा
पापा- बेटा तू फिर से पीकर आया है ???
बेटा- नहीं पापा नही मैंने नहीं पी है... 
पापा- तो फिर सूटकेस खोलकर क्या पढ़ रहा है? 
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक बुढ़िया का दामाद बहुत ही काला था
सास- दामाद जी आप तो 1 महीना यहां रुको दूध, दही खाओ,
मौज करो आराम से रहो यहां
दामाद- अरे वाह सासु मां आज बड़ा प्यार आ रहा है मुझ पे
सास- अरे प्यार व्यार कुछ नहीं कलमुहे
वो हमारी भैंस का बच्चा मर गया,
कम से कम तुम्हें देख कर दूध तो देती रहेगी... 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पिताजी- कहां हो बेटे?
मोहित- हॉस्टल में पढ़ रहा हूं, एग्जाम बहुत नजदीक है
इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है,
आप कहां हो ?
पिताजी- ठेके पे..तेरे पीछे लाइन में लास्ट में खड़ा हूं
एक हाफ मेरा भी ले लेना..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें