boyfriend girlfriend Jokes In Hindi: अगर आप घर पर या दफ्तर में अकेले हैं और मनोरंजन का मन कर रहा हो तो हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़ते ही आपकी बोरियत दूर हो जाएगी। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप दूसरे दोस्तों के साथ शेयर करने से भी नहीं रोक पाएंगे। ऑफिस के दोस्तों में भी इसे भेज सकते हैं।
चिंटू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
चिंटू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं।
लड़की- शुक्रिया!
चिंटू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की-लजी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
चिंटू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं...!
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं..!
नाई ने चिंटू को कर दिया गंजा!