फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब गर्लफ्रेंड ने अपने पिता को बॉयफ्रेंड से मिलवाया, फिर जो हुआ पढ़कर ठहाके लगाकर हंसेंगे

Wed, 09 Apr 2025 01:41 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj ke Majedar Chutkule: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Hindi Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे।

गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को पिता से मिलवाती है
बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड के पिता से)- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं
गर्लफ्रेंड के पिता- कितना कमा लेते हो?
बॉयफ्रेंड- 20 हजार रुपये प्रति माह
गर्लफ्रेंड के पिता- मैं अपनी बेटी को 15 हजार रुपये प्रति माह पॉकेट मनी देता हूं
बॉयफ्रेंड-  मैं भी तो उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मां आधी रात को बेटे के कमरे में आकर बोली,
तुझे पता है, कि पेट्रोल सस्ता हो गया है?
बेटा- हां मां तो?
मां- चुपचाप फोन बंद कर के सो जा,
नहीं तो तेरे इसी फोन पर पेट्रोल डाल के आग लगा दूंगी.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़की की शादी में उसका एक्स बॉयफ्रेंड भी आया था
दुल्हन का पिता- आप कौन हैं?
एक्स बॉयफ्रेंड- जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था
अब फाइनल देखने आया हूं......

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
लड़की वाले- हमें लड़का पसंद नहीं
लड़के वाले- पसंद तो हमें भी नहीं, लेकिन अब क्या करें घर से निकाल दें क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
एयर होस्टेस (यात्री से)- उम्मीद है फ्लाइट में आपको घर जैसा माहौल मिला होगा
यात्री- जी बिल्कुल नहीं... घर में तो कोई मेरी सुनता नहीं,
लेकिन यहां तो एक बटन दबाते ही चार-चार आ जाते हैं......
 

Best Jokes: छिपकली बनने को लेकर जीजा ने साली से कही ऐसी बात, पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें