फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बॉयफ्रेंड- तुने दिल जला कर मेरा राख कर दिया, गर्लफ्रेंड का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 27 Jul 2025 10:23 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

बॉयफ्रेंड- तुने दिल जला कर मेरा राख कर दिया
गर्लफ्रेंड- तेरी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी, भेज दे राख
बर्तन मांजने के काम आएगी.....

बॉयफ्रेंड- तुम रो क्यों रही हो?
गर्लफ्रेंड- मैंने अपने फोन को एयरप्लेन मोड में रखा है
फिर भी यह उड़ नहीं रहा
बॉयफ्रेंड बेहोश....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक बार एक व्यक्ति ने मौत के बाद स्वर्ग का दरवाजा खटखटाया
तो अंदर से आवाज आई- क्या तुम शादीशुदा हो?
आदमी- जी हां
अंदर से फिर आवाज आई- तुम अंदर आ सकते हो
तुमने शादी करके दुनिया में काफी सजा पाई है
उसके बाद दूसरे आदमी ने दरवाजा खटखटाया
तो अंदर से आवाज आई- क्या तुम शादीशुदा हो?
दूसरा आदमी- जी हां, मेरी दो बार शादी हो चुकी है
अंदर से आवाज आई- भाग जाओ, यहां बेवकूफों के लिए जगह नहीं है....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पप्पू ने अमरुद लिए तो उसमें से कीड़ा निकला
पप्पू अमरुद वाले से- इसमें तो कीड़ा है
अमरुद वाला- ये किस्मत की बात है
क्या पता अगली बार मोटरसाइकिल निकल जाए
पप्पू-  2 किलो अमरुद और दे दो फिर...


Desi Chutkule: भाभी- मेरा वेट कैसे कम होगा? देवर ने पलट कर दिया गजब का मजेदार जवाब

4 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू ने रात को दबंग मूवी देखी और सुबह को स्कूल गया
मैडम- चिंटू कहां है तुम्हारा कॉपी और पेन
चिंटू- मैम क्या कॉपी और पेन
तेरे मस्त-मस्त दो नैन मेरे दिल का ले गए चैन
बस फिर क्या था, दे थप्पड़.....दे थप्पड़......दे थप्पड़
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक लड़की महंगा परफ्यूम लगा कर लिफ्ट में आई और
पिंटू को देखकर बोली- कोबरा परफ्यूम, 6000 रुपए
दूसरी लड़की भी महंगा परफ्यूम लगा कर आई और बोली- ब्रूट परफ्यूम 7000 रुपए
अचानक लिफ्ट रुक गई, दोनों लड़कियां अपनी-अपनी नाक पकड़ कर पिंटू को घूरने लगीं
पिंटू ने मुस्कुराते हुए कहा- मूली का परांठा 15 रुपए.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें