Jokes In Hindi: हंसी तनाव को कम कर रक्त संचार को बेहतर बनाती है। हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर बनता है, इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है कि आप हंसते हुए अपने दिन की शुरुआत करें। अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं।
Funny Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।
गर्लफ्रेंड- चलो शादी कर लेते हैं
बॉयफ्रेंड- ऐसा करते हैं, पहले हम दोनों कुछ दिन साथ
रहकर देख लेते हैं, अगर कोई गलती हुई तो अलग हो जाएंगे
गर्लफ्रेंड- और गलती किसके पास रहेगी?
लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की याद में उदास बैठा
पानी में पत्थर मार रहा था
तभी एक मेढ़क पानी में से निकल कर बोला-
पानी में आ, तेरी उदासी उतारता हूं
अपनी वाली के चक्कर में मेरी वाली का
सिर फोड़ दिया......
विज्ञापन
2 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : freepik
पप्पू (गप्पू से)- जब गर्लफ्रेंड हद से ज्यादा
बदतमीजी करने लग जाए
तो समझ जाओ, वो मानसिक रूप से आपकी
पत्नी बनने के लिए तैयार है.....
विज्ञापन
3 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : freepik
भूगोल की खूबसूरत टीचर ने टीटू से पूछा-
गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है?
टीटू- मैडम घर से स्कूल के लिए मेकअप करके निकलती है,
और स्कूल के पीछे कालू से मिलती है....
पत्नी अपने पति के साथ चेकअप कराने के लिए डॉक्टर के पास गई
पत्नी- डॉक्टर साहब मेरे पति को भी अंदर बुला लीजिए
डॉक्टर- घबराओ नहीं मैं एक शरीफ आदमी हूं
पत्नी- आप समझे नहीं, बाहर आपकी नर्स अकेली है.....
राजू- डॉक्टर साहब, मैं बहुत खुश रहता हूं,
नींद भी अच्छे से आती है, जिंदगी में अमन ही अमन है
हर काम में दिल भी लगता है,
कोई परेशानी नहीं है, ऐसा क्यूं?
डॉक्टर- मैं आप की बीमारी समझ गया हूं,
आपकी जिंदगी में विटामिन she की कमी है......
एक महिला साधु के पास गई और बोली-
बाबा आपने एक प्रवचन में कहा था कि अहंकार करना
सबसे बड़ा पाप है, पर जब मैं शीशा देखती हूं तो सोचती हूं
कि मैं कितनी सुंदर हूं, तो मुझे बहुत अहंकार हो जाता है
मैं क्या करू?
साधु- यह अहंकार नहीं गलतफहमी है और गलतफहमी होना
कोई पाप नहीं, वो तो भोलापन है......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)