फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: पिज्जा खाती गर्लफ्रेंड से बॉयफ्रेंड ने कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Tue, 03 Feb 2026 11:39 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। खुलकर हंसना न सिर्फ हमारे मानसिक तनाव को कम करता है साथ ही आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए खुद को समय देना बहुत जरूरी है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी रोज थोड़ी देर हंसने की सलाह देते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन के साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पिज्जा खाते हुए रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड से बोली गर्लफ्रेंड-
मुझे कुछ ऐसा कहो कि मेरा दिल जोर से धड़के
बॉयफ्रेंड- ये जो इतना बड़ा मुंह खोल-खोल कर,
पिज्जा खा रही हो न
मेरे पास उसका बिल देने के पैसे नहीं हैं......
विज्ञापन

2 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- सीनियर और जूनियर में क्या अंतर है?
मटरू ने हाथ खड़ा किया
शिक्षक ने कहा- शाबाश, बताओ?
मटरू- सर, जो समुद्र के पास रहता हो वो सीनियर (sea-near) और
जो चिड़ियाघर के पास रहता हो वो जूनियर (zoo-near)
टीचर बेहोश.....


टीचर- बताओ दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है?
बच्चा- सर अगर इस स्कूल में आग लग जाये तो
स्कूल की हालत खराब हो जाएगी, 
इसे कहते हैं दुर्दशा और इतनी आग लगने पर भी
आप जिंदा बच गए तो ये होगा हमारा दुर्भाग्य......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति और पत्नी घर पर झगड़ा करते हुए...
पत्नी- पूजा किया करो, बलाएं टल जाएगी
पति तेरे बाप ने बहुत की होगी,
उसकी टल गयी, मेरे पल्ले पड़ गयी....


Jokes: देवर ने भाभी को किया वीडियो कॉल, फिर जो हुआ पढकर नहीं रुकेगी हंसी


Comedy Jokes: मोटापे का एक ही इलाज है, पिंकी का जवाब सुनकर डॉक्टर के होश उड़ गए

4 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : freepik
राजू- डॉक्टर साहब, मैं बहुत खुश रहता हूं,
नींद भी अच्छे से आती है, जिंदगी में अमन ही अमन है
हर काम में दिल भी लगता है,
कोई परेशानी नहीं है,ऐसा क्यूं?
डॉक्टर- मैं आप की बीमारी समझ गया हूं,
आपकी जिंदगी में विटामिन she की कमी है...... 


डॉक्टर- तुम्हें दवाई 10 बजे लेने को बोला है,
तुम पांच बजे ही क्यों ले लेते हो?
सोनू- दुश्मन पर वार किया जाना चाहिए
जब वो तैयार न हो.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
दुकानदार (महिला से)-  आपको दुकान की हर एक
चप्पल दिखा दी, अब कोई बाकी नहीं है
महिला- वो सामने डिब्बे में क्या है?
दुकानदार- रहम करो मैडम, उसमें मेरा टिफिन है.....
 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें