Jokes, Chutkule In Hindi: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
गर्लफ्रेंड- बादल गरजे तो तेरी याद आती है
सावन आने से तेरी याद आती है
बारिश की बूंदों में तेरी याद आती है
बॉयफ्रेंड- पता है, तेरी छतरी मेरे पास पड़ी है
लौटा दुंगा, रो मत......
बबलू (अपनी प्रेमिका से)- ऐसा करते हैं, हम दोनों कुछ दिन
साथ रहकर देख लेते हैं, अगर कोई गलती हुई तो अलग हो जाएंगे
प्रेमिका- और गलती किसके पास रहेगी?