फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: बॉयफ्रेंड ने सुनाई गर्लफ्रेंड को प्रेमकहानी, पढ़कर आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Tue, 24 Feb 2026 10:37 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन
1 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
New Funny Jokes: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से आप मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- मैं तुम्हें अपने स्कूल टाइम की,
प्रेमकहानी सुनाता हूं
गर्लफ्रेंड- सुनाओ
बॉयफ्रेंड- एक थी क्लास की टॉपर, जिसका नाम था रानी
गर्लफ्रेंड- फिर क्या?
बॉयफ्रेंड-  हमने पटा ली और फेल हो गई महारानी......


गर्लफ्रेंड- बेबी तुम्हारी बहुत याद आ रही है
बॉयफ्रेंड- अभी मेरी सैलरी नहीं आई है
गर्लफ्रेंड- अच्छा, चलो पापा आ गए 
बाद में बात करती हूं.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर (चिंटू से)- केले के फायदे बताओ?
चिंटू- सर, केले खाने से हड्डी मजबूत होती है, 
तो वहीं केले के छिलके पर पैर रखने से टूट जाती है....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का और लड़की पिकनिक पर गए
लड़के को वहां चोट लग गयी और खून बहने लगा
बेचारा फिल्मों में बहुत बार देख चुका था, इसलिए सोचने लगा
कि लड़की अपना दुपट्टा फाड़ कर बांधेगी
लड़की, लड़के की नजरों का मतलब समझ गई और बोली-
बेटा सोचना भी नहीं, 6000 का सूट है.....
 

Jokes: शराबी पति को सुधारने के लिए रात में काले कपड़े पहनकर घर के बाहर खड़ी हुई पत्नी, पढ़िए मजेदार चुटकुले


Jokes: औरत मायके जाने के बाद भी अपने पति को रोज फोन क्यों करती है? साली का जवाब सुनकर जीजा के होश उड़ गए

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- आप बहुत भोले हैं, आपको कोई भी आसानी से फंसा देता है
पति- हां, शुरुआत तुम्हारे पापा ने ही की थी....


एक बार एक पति अपनी पत्नी से कहता है
यार तुम कितनी फिजूल खर्ची करती हो
पत्नी ने पलटकर कहा- और जो आप करते हो वो
पति- मैं कौन सा फिजूल खर्ची करता हूं
पत्नी बोली- कब से आप अपने जीवन बीमा की किश्तें भर रहे हो,
आज तक वो कोई काम आईं क्या?
पत्नी की बात सुनकर पति के उड़े होश....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी वायरल जोक्स - फोटो : Freepik
पिता- बेटी अब तुम बड़ी हो गई हो
अब तुम्हारी शादी कर देते हैं, 
बेटी- जी पापा
पिता- बताओ तुम्हें कैसा लड़का चाहिए?
बेटी शरमाते हुए बोली- पिंक कलर का......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें