फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: 25 सेल्फी लेने के बाद लड़की को हुआ ये बड़ा अहसास, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 12 Dec 2022 03:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना सबसे बड़ी चुनौती है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा रहता है। हम सभी को हमेशा खुश रहना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

अपने पति को नाम से पुकार कर नई नवेली बहू किचन से बोली...
पप्पू, जरा किचन में आना...
यह सुन सास अपने बेटी से बोली... तू रुक, मैं देखकर आती हूं...
सास- हां, बहू बताओ क्या बात है?
बहू- मुझे लाज आवै है, आपसे कैसे बोलूं...बाजार से कुछ मंगवाना है।
सास- बता तो सही, क्या चाहिए?
बहू- किताब देखकर गाजर का हलवा बना रही हूं।
किताब में लिखा है- एक घंटा फ्रिज में रखें।
वहीं, घंटा बाजार से मंगाना है।
सास बेहोश
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- आज 25 सेल्फी लेने के बाद मुझे ये अहसास हुआ कि... 
मन की सुंदरता से बड़ी कोई चीज नहीं होती, 
इसलिए सब डिलीट कर दी।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
इतिहास के टीचर ने छात्र से पूछा : बताओ अकबर का जन्म कब हुआ...??
जवाब सुनते ही टीचर बेहोश हो गया, सर...मैं तो स्कूल में पढ़ने आता हूं...
डिलेवरी थोड़े ही करवाता फिरता हूं...।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!

Latest Jokes: मास्टर जी- शांति किसके घर में रहती है? पप्पू ने दिया गजब का जवाब

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए? 
बंता- नर्स बार-बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा.. ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है! 
संता- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है? सही तो कह रही थी नर्स।
संता- वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी। 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- हम कहां जा रहे हैं? 
पति- लॉन्ग ड्राइव पर।
पत्नी- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 
पति- मुझे भी अभी-अभी पता चला, जब ब्रेक फेल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी मायके से वापस आई
तो उसका पति जोर-जोर से हंसने लग पड़ा।
पत्नी- ऐसे क्यों हंस रहे हो?
पति- बजुर्गों ने कहा है जब भी मुसीबत को देखो उसका सामना हंसते हुए करो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें