कभी-कभी हमारी दिनभर की भागदौड़, काम के टेंशन, मीटिंग्स और बढ़ते हुए जिम्मेदारियों के बीच ऐसा लगता है कि सारा स्ट्रेस हमारी कमर पर ही आकर टिक गया है। ऐसे में जरूरी नहीं कि कोई बड़ी चीज करें, बस थोड़ी सी हंसी और मजाक ही हमारी दिनचर्या में ताजगी और खुशी ला सकती है। हंसी न सिर्फ तनाव को कम करती है, बल्कि हमारे मूड को भी बेहतर बनाती है और दिनभर की थकान को भी कम कर देती है।
तो क्यों न आज हम कुछ हल्के-फुल्के और मजेदार जोक्स और चुटकुले पढ़ें, जो न केवल आपके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे, बल्कि आपकी सोच को भी थोड़ा हल्का कर देंगे। ये छोटे-छोटे किस्से, हंसी मजाक और फनी पल हमारे रोजमर्रा के जीवन में जैसे ताजगी का झोंका लेकर आते हैं।
टीचर: "बताओ, अगर पृथ्वी से सूरज गायब हो जाए तो क्या होगा?"
स्टूडेंट: "सर, हमारी छुट्टियां तो पक्की हो जाएंगी"