फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: पति ने सुबह-सुबह पत्नी पर डाला पानी, फिर पत्नी ने किया ऐसा पलटवार कि छूट जाएगी हंसी

Wed, 10 Dec 2025 02:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: तो चलिए, आपकी मुस्कान लौटाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ फ्रेश, मजेदार और लोटपोट कर देने वाले चुटकुले। इन्हें पढ़कर आप खुद भी हंसेंगे और शायद दोस्तों को भेजकर उनका दिन भी बना देंगे।
 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
कहते हैं कि अच्छी हंसी किसी भी इंसान की थकान, टेंशन और दिनभर का बोझ हल्का कर देती है। जिन लोगों की दिनचर्या में थोड़ी-सी मुस्कान शामिल होती है, वे न सिर्फ खुश रहते हैं बल्कि दिमाग भी ज्यादा तरोताजा रहता है। इसलिए आपकी मुस्कान बनाए रखने के लिए यहां कुछ नए, मजेदार और तड़क-भड़क वाले चुटकुले पेश हैं, जिन्हें पढ़कर आपका मूड एकदम फ्रेश हो जाएगा।

तो चलिए, आपकी मुस्कान लौटाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ फ्रेश, मजेदार और लोटपोट कर देने वाले चुटकुले। इन्हें पढ़कर आप खुद भी हंसेंगे और शायद दोस्तों को भेजकर उनका दिन भी बना देंगे।

एक पुराने किले में जश्न का मौका था। राजा उदार होकर बोला कि आज सब कैदियों को आजाद कर दिया जाए। सबको रिहा करते-करते उसकी नजर एक बेहद बूढ़े कैदी पर पड़ी।
राजा ने पूछा, "तुम यहां कब से फंसे हुए हो?"
बूढ़ा बोला, "हुजूर, आपके पिता के दौर से।"
ये सुनकर राजा की आंखें नम हो गईं। वह धीमे से बोला, "अरे… इसे वापस अंदर ले जाओ। यह तो पिता की आखिरी याद है।"
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक रिपोर्टर ने एक दादा से बातचीत करते हुए पूछा, "चाचा, 82 साल की उम्र में भी आप अपनी पत्नी को इतने प्यार से बुलाते हैं… आखिर इसका राज क्या है?"
दादा मुस्कुराए और बोले, "बेटा, राज ये है कि 25 साल पहले इनका नाम भूल गया था… और अब पूछने की हिम्मत नहीं होती। इसलिए प्यार भरा शब्द बोलकर ही काम चला लेता हूं।"
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक लड़का फोन पर बड़ी खुशखबरी सुनाता है, "मां, आज हमारा परिवार दो से तीन हो गया।"
मां उत्साहित होकर बोली, "अरे वाह, बधाई हो, बेटा हुआ है या बेटी?"
लड़का बोला, "नहीं मां… आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।"

4 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
नवविवाहित पत्नी सो रही थी। सुबह-सुबह उसका पति अचानक उस पर पानी डाल देता है।
पत्नी चिल्लाते हुए उठी, "ये क्या बदतमीजी है?"
पति बोला, "तुम्हारे पिताजी ने कहा था कि मेरी बेटी फूल की कली है, उसे मुरझाने मत देना… तो मैं रोज पानी दे देता हूं।"
ये सुनकर से पहले पत्नी चौंकी… और फिर मोहल्ले में बस इतना फैल गया कि पति अगले दिन से कहीं दिखाई ही नहीं दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
एक दंपत्ति रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक ट्रेन आती है जिस पर लिखा था, मुंबई मेल।
पति जैसे ही पढ़ता है, तुरंत भागकर गाड़ी में चढ़ जाता है और खिड़की से चिल्लाता है, "अरे सुनो… जब मुंबई फीमेल आए, तो तुम भी चढ़ जाना!"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें