फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: सुरेश से बॉस- वो तुम्हारा इंक्रीमेंट है? फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Fri, 01 Aug 2025 12:54 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

सुरेश- सर मैंने अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया
फिर भी 200 रुपये सब्सिडी आ गई
बॉस- वह सब्सिडी नहीं बल्कि तुम्हारा इंक्रीमेंट है....

बॉस ने अपनी पूरी टीम को एक जोक सुनाया
बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन पप्पू नहीं हंसा
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
सोनू- सर मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है....
विज्ञापन

2 of 5
viral funny jokes - फोटो : freepik
सास- तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ नहीं सिखाया?
बहू- नहीं मांजी ऐसा नहीं है
उन्होंने मुझे आपको और आपके बेटे को कैसे संभालना है,
यह सिखाया है...
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मास्टर जी- दशमलव किसे कहते हैं?
गप्पू- जब 10 से लव हो जाए, उसी को दशमलव कहते हैं...

मास्टर- सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है?
छात्र- किताब में
मास्टर- कैसे?
छात्र- क्योंकि किताब खोलते ही नींद आ जाती है..... 

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी- भाभी जी, आजकल भाई साहब दिखाई नहीं दे रहे हैं
भाभी- हमारा झगड़ा हो गया था, वह गार्डन में हैं
पड़ोसी- मैंने देखा गार्डन में नहीं हैं वो
भाभी- खोदकर देखा....
 

Viral Jokes: स्विमिंग करने को लेकर गप्पू ने पप्पू से कही ऐसी बात, हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिए,
उन कैदियों में बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था
बादशाह तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से
यह सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गये और बोला
इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें