फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: लड़का-तुम्हारा नाम क्या है? लड़की ने दिया जबरदस्त धमाकेदार जवाब

Wed, 30 Apr 2025 04:36 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Best Jokes: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। हंसने-मुस्कराने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 


लड़का-तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- दफ़ा हो
लड़का- बडा अजीब नाम है.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए मरीज ने डॉक्टर से पूछा?
डॉक्टर साहब मुझे अस्पताल में कब तक रुकना पड़ेगा
डॉक्टर- ऑपरेशन सफल हुआ तो एक हफ्ता नहीं तो आधा घंटा...


मनोज- पापा, आप अंधेरे से डरते हैं?
पापा- नहीं बेटा
मनोज- बादल, बिजली और शोर से?
पापा- बिल्कुल नहीं
मनोज- इसका मतलब है पापा
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची
ऑफिसर- अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ आपका भाई हो
तो आप क्या मारोगी ?
संजना- पति
ऑफिसर- अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूं की आप ब्रेक मारोगी....

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
गोलू ने भगवान की बहुत कठोर तपस्या की
प्रसन्न होकर भगवान प्रकट हुए और बोले- मांगो वत्स, क्या चाहिए?
गोलू- सिस्टम से चलिए प्रभु
पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं.....उनका क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
एक बार गोलू ने श्याम से पूछा- ये शादी कब होती है?
श्याम- जब आपका समय अनुकूल ना हो, राहु-केतु और शनि की दशा खराब हो
आपका मंगल कमजोर हो,
और भगवान ने भी आपके मजे लेने की ठान ली हो
उस समय शादी हो जाती है
इतना सुनते ही गोलू ने सन्यास ही ले लिया....


लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? 
लड़की- अपना नंबर दे दो, जब अभी वाले से ब्रेक-अप हो जाएगा तो मिस कॉल कर दूंगी
लड़के के होश उड़ गए ......
 

आज के मजेदार जोक्स: शादी में खूब जोर-जोर से ढोल बजाते आदमी से शख्स ने कही ऐसी बात, पढ़कर ठहाके लगाकर हंसेगे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें