फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू की बात सुनकर टीटी हुआ बेहोश, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 22 Nov 2020 09:10 AM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

------------------------------

पिंकी - क्या हुआ रो क्यों रही हो?

सहेली - मैं तो लुट गयी बर्बाद हो गई

पिंकी - क्यों पति में पिटाई की क्या ?

सहेली - मेरे पति का ऑफिस में एक लड़की
से चक्कर चल रहा है 

पिंकी - तुमको कैसे पता ?

सहेली - मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने कल
उनको एक लड़की के साथ देखा था...!!! 
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : social media
पप्पू गुस्से में अपनी बीवी को लेकर ससुराल गया

सास - क्या हुआ दामाद जी

पप्पू - मेरा खून चूस लिया इसने 

सास - ऐसा क्या किया मेरी बेटी ने...

पप्पू - इसमें हजारों कमियां हैं

सास - मुझे पता है बेटा,
इसी वजह से तो इसे अच्छा लड़का नहीं मिल पाया...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : social media
बापू - कल रात घर क्यों नहीं आया

पप्पू - वो दोस्त के घर पढ़ाई कर रहा था

बापू - तेरी रात की दारु उतरी नहीं क्या अभी ?

पप्पू - क्यों बापू ?

बापू - क्योंकि तेरी पढ़ाई खत्म हुए 4 साल हो गए,
अब तो तू नौकरी करता है...!!! 

4 of 5
Jokes - फोटो : social media
पप्पू जैसे ही जैकिट पहन के घर से निकला

पापा - इधर आ तू बड़ा बदमाश होता जा रहा है

पप्पू - अरे मैंने अब क्या किया ?

पापा - ला तेरी जैकेट की तलाशी लेता हूं
- लड़की का नंबर मिला
- मूवी की 2 टिकट
- सिगरेट का पैकिट
- बीयर

पापा (थप्पड़ मारके) - कमीने कब से करता है
तू ये सब

पप्पू - पर पापा ये तो आपकी जैकेट है
मैं तो पहन के बाहर जा रहा था...!!!  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : social media
पप्पू - ये ट्रेन चल क्यों नहीं रही

टीटी - अरे भारी वर्षा की वजह से ट्रेन लेट है

पप्पू - वर्षा इतनी भारी है
तो वर्षा को ट्रेन से उतार क्यों नहीं देते

टीटी बेहोश 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें