फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या? लड़के वाले ने दिया ऐसा जवाब की हंसते हुए पकड़ लेंगे माथा

Tue, 02 Dec 2025 03:38 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसे चुटकुले और जोक्स जो न सिर्फ डिसेंट हैं, बल्कि पढ़ते-पढ़ते आपका मूड बदल देंगे। ये छोटे-छोटे स्टोरी-टाइप चुटकुले हैं, जिनमें थोड़ी लंबाई है, लेकिन हंसी की गारंटी के साथ।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसी ही वो चीज है जो किसी भी तनाव, टेंशन या बोरिंग दिन को पल भर में हल्का कर सकती है। सुबह ऑफिस की डेडलाइन, ट्रैफिक का गुस्सा, बच्चों की पढ़ाई, घर के काम इतनी सारी चीजें होती हैं कि कभी-कभी खुद को थकान और तनाव के बीच फंसा हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में अगर कोई चीज आपके चेहरे पर मुस्कान ला दे और दिल को हल्का कर दे तो समझो दिन की सबसे बड़ी जीत वही है।

लेकिन असली सवाल ये है कि मजेदार कंटेंट हर जगह नहीं मिलता। कभी जोक इतना छोटा होता है कि पढ़ते ही खत्म, कभी इतना फीका कि लगता है, भाई, हंसने का तो मन ही नहीं किया। इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसे चुटकुले और जोक्स जो न सिर्फ डिसेंट हैं, बल्कि पढ़ते-पढ़ते आपका मूड बदल देंगे। ये छोटे-छोटे स्टोरी-टाइप चुटकुले हैं, जिनमें थोड़ी लंबाई है, लेकिन हंसी की गारंटी के साथ। तो आइए जानते हैं।

टीचर- बस के ड्राइवर और कंडक्टर में क्या फर्क है? 
स्टूडेंट- कंडक्टर सोया तो किसी का टिकट नहीं कटेगा, ड्राइवर सोया तो, सबका टिकट कट जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
दिवाली की शाम को बंगाली बाबा की पत्नी को भूत पकड़ लिया...और फिर...
यह देख बंगाली बाबा सब काम छोड़ भूत भगाने बैठ गए
बंगाली बाबा-तुम कौन हो?
बंगाली बाबा की पत्नी-आमी मोजंलिका...
बंगाली बाबा-क्या चाहिए?
बंगाली बाबा की पत्नी-25 हजार टका
बंगाली बाबा-क्यों?
बंगाली बाबा की पत्नी-सोने की अंगूठी खरीदनी है।
फिर...भूत की जमकर हुई कुटाई


पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में खाना खाने गया।
पप्पू- अच्छा क्या लोगी तुम ?
गर्लफ्रेंड- जो तुम कहो।
पप्पू- वेटर जरा मीनू लाना।
गर्लफ्रेंड- मैं भी मीनू खाऊंगी !!!

 
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
लड़के वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का।
रिश्ता वही, सोच न

70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं !

4 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
पड़ोसी: “भैया, आपकी बीवी खिड़की से क्यों झांकती रहती है?”
पति: “शायद सोचती है कि बाहर की दुनिया घर से बेहतर होगी।”


संता सड़क पर जा रहा था की तभी
एक चिड़िया उसके सिर पर बीट करके उड़ गई
रुमाल से सिर साफ करते हुए
संता बोला- भगवान का लाख-लाख शुक्र है
की उसने भैंस को उड़ने के लायक नहीं बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
बबलू - यार तू स्कूल क्यों नही जाता
संता - कई बार जाता हूँ पर वो धक्के मार कर निकाल देता है
बबलू - क्यों कोन सा स्कूल है मुझे नाम बता मे देखूँगा।
संता - कन्या हाई स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें