April Fools Jokes 2023: अप्रैल माह के पहले दिन को दुनियाभर में अप्रैल फूल डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को लोग एक-दूसरे को मूर्ख बनाकर सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन की खास बात यह है कि इस दिन किए गए मस्ती-मजाक का लोग बुरा भी नहीं मानते हैं। अक्सर लोग तरह-तरह के मजेदार प्रैंक करके लोगों की फिरकी लेते हैं। एक अप्रैल को आप अपने दोस्तों और परिवार वालों को फनी मैसेज भेजकर भी उल्लू बना सकते हैं। ऐसे में हम आपको लिए कुछ मजेदार जोक्स और मैसेज लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अप्रैल फूल डे मना सकते हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ धमाकेदार चुटकुलों पर
रोहन- भाई! आज मैं अपनी क्रश को प्रोपोज़ करने वाला हूं।
मोहन- लेकिन आज तो अप्रैल फूल डे है।
रोहन- हां, तभी तो।
उसने हां बोला तो किस्मत और न बोला तो हैप्पी अप्रैल फूल डे बोल कर निकल जाऊंगा।