अंग्रेजी में एक कहावत है, 'डांस लाइक नो वन इज वॉचिंग यू'। इसका मतलब है कि डांस इस तरह करो जैसे तुम्हें कोई देख ना रहा हो। इस बात को पत्थर की लकीर मान कर यह जनाब बगिया में झूमते नजर आ रहे हैं। ये महाशय कौन हैं, कहां के रहने वाले हैं, फिलहाल की जानकारी नहीं है। मगर इतना तय है कि अपने जानलेवा परफॉर्मेंस (वीडियो देखकर हंसते-हंसते जान निकल जाने की संभावना है) से ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
(आगे की स्लाइड्स में देखिए इन महाशय के तीन-चार डांस वीडियोज जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।)