फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है यह खूबसूरत टीचर, वजह है बड़ी मजेदार

Wed, 24 Oct 2018 01:39 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ainee Fatima - फोटो : social media
अगर आप भी टीचर हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल एक टीचर ने बच्चों को पढ़ाई के प्रेशर में कैसे कम करना है इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए कुछ अनोखा करने की शुरुआत की है। जिससे सभी टीचर कुछ न कुछ सीख सकते हैं। जानिए इस खास टीचर के बारे में जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।   
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
सोशल मीडिया में 27 वर्षीय एनी फातिमा नाम की एक शिक्षिका वायरल हो रही हैं। वायरल होना लाजिमी भी है क्योंकि उनका बच्चों के साथ शिक्षण कार्य करने का तरीका सबसे अलग है। अंग्रेजी और मीडिया अध्ययन की शिक्षिका एनी फातिमा ने अपरंपरागत तरीके से ग्रेडिंग परीक्षाओं को लेकर एक वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। टीचर ने मीम्स और स्टीकर का सहारा लेते हुए सोशल मीडिया में अपनी एक पोस्ट भी शेयर की है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
अंग्रेजी और मीडिया अध्ययन शिक्षिका एनी फातिमा ने अपरंपरागत तरीके से ग्रेडिंग परीक्षाओं का एक वीडियो पोस्ट करने के बाद ट्विटर पर वायरल हो गईं। एनी फातिमा बच्चों को मीम्स के रूप में नंबर और ग्रेडिंग देती हैं। बताया जा रहा है कि फातिमा के दिमाग में ऐसा विचार खुद से आया कि हम बच्चों के साथ पढ़ाई के साथ कुछ अलग तरह का करें ताकि बच्चे आसानी से समझें और चीजें करने में मजा भी करें। 

4 of 5
- फोटो : social media
युवा शिक्षिका एनी फातिमा ने ग्रेड पेपर में मिम्स का उपयोग किया है और लोग सोचते हैं कि यह क्लास में मनोबल को बढ़ावा देने के लिए एक चालाक तरीका है। युवा शिक्षिका एनी फातिमा का कहना है कि मेरे द्वारा दिए गए स्टिकरों ने क्लास में एक अलग तरह का माहौल बनाया, जिससे आपस में बच्चों में हंसी तो हुई ही साथ ही बच्चों ने आगे और अच्छा करने का मन भी बनाया न कि निराशा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
जो बच्चे परीक्षा में अच्छे नबंर नहीं ला पाते वो भी अब शिक्षिका से पूछ रहे हैं कि मैम हम कैसे और अच्छा कर सकते हैं। हालांकि वायरल शिक्षिका एनी फातिमा ने सभी बच्चों पर कुछ न कुछ अपना रिएक्ट किया है। वायरल शिक्षिका एनी का मीम्स पर कहना है कि मैं सिर्फ ग्रेडिंग के हिसाब से कर रही थी, ताकि बच्चों में एक अलग तरह की उत्सुकता बढ़े। मैंने कई जगह देखा कि बच्चों ने बहुत सारे गलत जवाब लिखे हैं तो मैं ये चाहती थी कि बच्चे भी मेरे उस समय के चेहरे को देख सकें तो इसलिए मैंने स्टीकर और मीम्स का सहारा लेते हुए अपना भाव प्रकट किया है।  
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें