दुबई में एयर शो के दौरान तेजस क्रैश में जान गंवाने वाले नमंश स्याल वायु सेना में बड़े अधिकारी होने के बाद भी अपने संस्कारों को तवज्जो देते थे। जब भी वे अपने पैतृक गांव आते तो रोजाना बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते। हमेशा सादा जीवन जीना पसंद करते। घर पर छुट्टी के दौरान वह हमेशा गांव के बच्चों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते, साथ ही नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रहने के लिए कहते।