गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
कृष ने गला घोंटा, काजल ने पकड़े पांव
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि काजल व कृष ने हत्या की योजना पहले ही बना ली थी। काजल ने रविवार सुबह कृष को घर में बुलाया। उन्होंने पहले मीना को मारा। उसके सिर पर किसी चीज से वार किया। इसके बाद कृष ने कपड़े से उसका गला घोंट दिया। वहीं काजल ने मां के पांव पकड़ रखे थे। तभी बाहर से भाई राहुल भी आ गया। इससे पहले की राहुल कुछ समझ पाता कृष ने उसके सिर पर वार किया और फिर गला घोंट दिया। काजल ने उसके पांव दबाकर रखे। इसके बाद दोनों ने घर में रखा सामान जमीन पर बिखेर कर लूट व हत्या दिखाना चाहा। हत्या के बाद कृष निकल गया और काजल घर में ही बैठी रही। काजल दोपहर को बाजार चली गई। साथ ही वह अपनी मां का मोबाइल भी लेकर गई। मां के मोबाइल से उसने अपने पास जूस लाने का मैसेज किया, ताकि पुलिस को लगे की यह मैसेज घर से काजल को किया गया था।
मीना व राहुल की हत्या काजल ने अपने ममेरे भाई कृष के साथ मिलकर करवाई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। काजल को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। मीना व राहुल के शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि हत्या से पहले उन्हें जहर या बेहोशी की दवा तो नहीं दी गई थी। -जगदीश चंद्र, थाना प्रभारी शहर यमुनानगर।