मौत होने पर चाचा समेत सात नामजद किए हैं। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरी होने के शक में बांधकर पीटने की चर्चा है। पुलिस ने कहा कि जांच में पता लगेगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद देर रात युवक के चाचा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ से कारणों से पर्दा उठेगा।
विज्ञापन
1 of 5
मृतक अशोक का फाइल फोटो। गांव झंडपुर-टांडा औद्योगिक क्षेत्र में खंभे से बांधा गया युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र गांव झुंडपुर-टांडा औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक को खंभे से बांधकर रातभर पीटा गया। पिटाई के बाद सुबह युवक घर पहुंचा तो उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद परिजन हरकत में आए। पिता के बयान पर पुलिस ने युवक के चाचा, चचेरे भाई समेत सात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवक अपने चाचा की दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने शव को सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए देर रात युवक के चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया है। युवक की चोरी के शक में पीटने की चर्चा है। गांव टांडा निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अशोक उर्फ बिट्टू शुक्रवार शाम को औद्योगिक क्षेत्र में अपने चाचा सिकंदर की चाय की दुकान पर गया था। अशोक हलवाई व पेंट का काम करता था। रात को सिकंदर की दुकान के सामने अशोक को बिजली के खंभे पर बांध दिया गया। जिसका आरोप सिकंदर व उसके बेटे पर भी लगा है। वह अशोक पर चोरी करने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
गांव टांडा के युवक की हत्या किए जाने के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने अशोक को बिजली के खंभे पर बांधकर उस पर लठ बरसाए गए। आरोप है कि उसे देर रात तक बुरी तरह पीटा गया। बाद में हमलावर उसे छोड़कर चले गए। अशोक सुबह नौ बजे गली से लड़खड़ाता हुआ आ रहा था। वह उसे घर ले गए। जहां पर पिटाई की वजह से उसकी मौत हो गई। इस बीच अशोक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जिसमें आरोपी उसे खंभे पर बांधकर पिटाई करते दिखाई दिए। परिजनों ने राई थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने सतपाल के बयान पर उसके भाई सिकंदर, सिकंदर के बेटे, झुंडपुर के सावन व प्रवीन और प्रदीप व दिल्ली के बकौली निवासी परमजीत के अलावा एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
गांव टांडा के युवक की हत्या के बाद गुस्साए लोगों द्वारा जलाई गई दुकान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए देर रात आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ के बाद हत्या के असल कारणों का पता लगाया जा सकेगा। वहीं अशोक की मौत से गांव टांडा में माहौल गमगीन हो गया। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गांव के बाहर स्थित दुकान में आग लगा दी।
वह आरोपियों की तलाश करते हुए गए थे। वहां उनके नहीं मिलने पर गुस्से में वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर राई थाना पुलिस के साथ ही डीएसपी विपिन कादयान पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए हैं। सीआईए की टीम भी जांच कर रही है।
4 of 5
गांव टांडा के युवक को मौत के बाद एकत्रित ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन का रोकर बुरा हाल, बोले न्याय चाहिए
घटना के बाद से अशोक के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने युवक की हत्या के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना था कि बेरहमी से पिटाई हुई। जिसके चलते ही उसने तड़पकर दम तोड़ा है। मामले में आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। युवक के पिता सतपाल ने बताया कि अशोक उसके पांच बच्चों में सबसे छोटा था। उसकी बेरहमी से पिटाई का वीडियो गांव में वायरल हो गया। जिसका पता लगने के बाद युवक के पिता ने भी वीडियो को देखा है। जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।
युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत के मामले में एकत्रित मौजूद ग्रामीण व जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव टांडा के एक युवक की पिटाई से मौत हुई है। उसके शरीर पर पिटाई के निशान हैं। उसे बांधकर पीटा गया है। पिता के बयान पर युवक के चाचा समेत सात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में युवक के चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ के बाद हत्या के कारणों से पर्दा उठ सकेगा। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई