विशेष समुदाय के लोग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घायल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
इस दौरान वहां मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई। हमले में गांव सांदल कलां निवासी इस्ताक अली, अलामेर, साबिर, फरयाद, अंसार अली, जुले खां, अलिताब, नरगिस व जरीना को नागरिक अस्पताल सोनीपत में उपचार दिलवाया गया। सूचना मिलते ही देर रात थाना प्रभारी संदीप कुमार टीम के साथ गांव में पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने जावेद के बयान पर 20 से ज्यादा हमलावरों के खिलाफ मारपीट करने, धार्मिक भावना भड़काने, जबरन घुसने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।