फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरपन... राखी बंधाई, शादी रचाई फिर मार दी गोली, गड्ढा खुदवा दफनाया, नौ माह बाद हुआ खुलासा

Wed, 05 Apr 2023 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)

सार

जून 2022 में कहासुनी होने के बाद आरोपी ने गन्नौर में सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी थी। भिवानी सीआईए-2 की टीम ने मामले में खुलासे के बाद अब युवती के शव के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
1 of 12
मोनिका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव गुमड़ स्थित मौसी के घर से कनाडा पढ़ने गई छात्रा की जीवनलीला का दुखद अंत हो गया। युवती की मौसी के पड़ोसी सुनील उर्फ शीला ने उसके कनाडा जाने के 17 दिन बाद ही उसे वापस बुला लिया था। इतना ही नहीं उससे आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली थी। उसके बाद युवती लौट गई तो अप्रैल, 2022 में फिर से बुला लिया।

इसी बीच जून 2022 में कहासुनी होने के बाद आरोपी ने गन्नौर में सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी थी। भिवानी सीआईए-2 की टीम ने मामले में खुलासे के बाद अब युवती के शव के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया है। मेडिकल बोर्ड से कराए पोस्टमार्टम में युवती की खोपड़ी के अंदर गोली का सिक्का मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी को दस दिन के रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त कार व हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

2 of 12
गन्नौर क्षेत्र स्थित फार्म हाउस, जहां युवती के शव के अवशेष बरामद किए गए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से रोहतक के गांव बालंद निवासी मोनिका (22) वर्ष 2017 में गुमड़ गांव में अपनी मौसी रोशनी के पास पढ़ने आई थी। वह दिल्ली विवि से स्नातक की पढ़ाई करने के साथ कंप्यूटर की कोचिंग ले रही थी। गुमड़ में रहने के दौरान उसकी मौसी के पड़ोसी सुनील उर्फ शीला से उसकी जान-पहचान हो गई।
विज्ञापन

3 of 12
युवती का अपहरण कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार सुशील उर्फ शीला भिवानी CIA पुलिस टीम के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी उसकी मौसी के घर दूध लेने के लिए आता था। सुनील पहले से ही शादीशुदा है। दोनों में बातचीत होने लगी। इसी बीच 5 जनवरी, 2022 को परिवार ने बेटी को बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए कनाडा भेज दिया। 22 जनवरी को आरोपी ने उसे वापस बुला लिया। उसने 29 जनवरी को उसके साथ गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 30 जनवरी को युवती कनाडा चली गई।

4 of 12
गन्नौर स्थित फार्म हाउस में गड्ढे से अवशेष जुटाती पुलिस टीम व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि अप्रैल, 2022 में युवती वापस आ गई। आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर साथ रखने लगा। आरोप है कि जून, 2022 में दोनों में अनबन हो गई। जिस पर सुनील उसे गन्नौर क्षेत्र में सुनसान स्थान पर ले जाकर सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने शक के आधार पर हत्या के पांच माह बाद 26 अक्तूबर, 2022 को गन्नौर में अपहरण की शिकायत दी थी। सुनील और उसके परिवार पर आरोप लगा था। कोई मुकदमा नहीं होने पर 28 अक्तूबर, 2022 को तत्कालीन एसपी से मिले तो भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

5 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
2 नवंबर, 2022 को उनके घर पर हमला भी हुआ। सीसीटीवी में वारदात कैद होने पर भी कार्रवाई नहीं की गई। बाद में 16 नवंबर, 2022 को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर सुनील को नामजद किया गया, पर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। 3 दिसंबर, 2022 को मोनिका की मां व मौसी ने अंबाला में गृहमंत्री अनिल विज से गुहार लगाई तो उन्होंने आईजी रोहतक रेंज से बात की, जिसके बाद मामला सीआईए-2 भिवानी को सौंपा गया।
विज्ञापन

6 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने सनसनीखेज मामले से उठाया पर्दा
सीआईए-2 प्रभारी रविंद्र कुमार की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील उर्फ शीला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को टीम ने यूपी के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सुनील ने मोनिका की हत्या करने की बात कबूल ली है। उसने बताया कि मोनिका के साथ उसकी अनबन हो गई थी। जून, 2022 में जब वह उसे अपने साथ कार में बैठा कर गढ़ी झंझारा स्थित फार्म हाउस की तरफ ला रहा था तो रास्ते में उनकी कहासुनी हो गई, जिस पर उसने सुनसान स्थान पर उसके सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

7 of 12
सांकेेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सेप्टिक टैंक बनाने के नाम पर खोदवाया गड्ढा
मोनिका की हत्या करने के बाद सुनील उसके शव को कार में ही लेकर फार्म हाउस पहुंच गया था। जिसके बाद उसने मोनिका के शव को फार्म हाउस की जमीन में गड्ढा खोदकर उसमें दबाने का षड्यंत्र रचा। वह अकेला गड्ढा खोदने में असमर्थ था। जिसके चलते उसने मोनिका के शव को कार में छोड़कर उसे कवर से ढक दिया। सुबह उसने मजदूरों को बुलाया और सेप्टिक टैंक का निर्माण करवाने के बहाने गहरा गड्ढा खोदवा दिया। मजदूरों के चले जाने के बाद शाम के समय उसने मोनिका के शव को कार से निकाल कर गड्ढे में दबा दिया। गड्ढे की मिट्टी को समतल कर आरोपी ने उस पर घास लगवा दी। जिससे किसी को शक न हो सके। सीआईए-2 के सामने खुलासे के चलते अब नौ माह बाद शव के अवशेष बरामद किए गए।

8 of 12
अमृतपाल सिंह।
बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम, सिर में मिला सिक्का
सीआईए-2 भिवानी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर को नागरिक अस्पताल सोनीपत में मोनिका के शव के अवशेष का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया है। जिसमें चिकित्सकों ने मोनिका की खोपड़ी में फंसे गोली के सिक्के को बरामद कर लिया है। जिसे कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस शव के अवशेष से युवती के परिजनों का डीएनए भी कराएगी। जिससे अच्छी तरह पुष्टि की जा सके। उन्हें डीएनए को भेजा गया है।

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हत्या के पांच माह बाद अपहरण का मुकदमा, अप्रैल में हो गया भारत में होने का शक
सुनील उर्फ शीला ने जून, 2022 में ही मोनिका की हत्या कर दी थी। परिजनों को इसका पता नहीं लगा था। हालांकि परिजनों को अप्रैल, 2022 में ही मोनिका के भारत में होने का संदेह हो गया था। मोनिका के मौसेरे भाई ने बताया कि उसने अप्रैल में जब उससे बात की थी तो पीछे से पंखा चलने की आवाज आ रही थी। कनाडा में तब ठंड थी। उसने शक जताया तो मोनिका ने कॉल डिस्कनेक्ट कर उनके नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। उन्होंने अक्तूबर में शिकायत देकर पांच माह बाद नवंबर, 2022 में मुकदमा दर्ज कराया था।

10 of 12
आरोपी, मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोनिका से राखी भी बंधवा चुका है आरोपी
युवती के परिजनों ने बताया कि आरोपी सुनील ने वर्ष 2021 में उनके घर आकर रक्षाबंधन पर मोनिका से राखी भी बंधवाई थी। वह उसे बहन मानने की बात कहता था। उसके बाद उसने उससे शादी कर उसकी हत्या तक कर दी।

11 of 12
demo
सात मामलों में नामजद है आरोपी सुनील
सुनील उर्फ शीला आपराधिक प्रवृत्ति का है। गन्नौर थाना में उसके खिलाफ मारपीट, अवैध हथियार, जान से मारने की कोशिश समेत सात मुकदमे दर्ज है। सुनील उर्फ शीला के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल भी थी, लेकिन जून में ही वह खुद की लाइसेंसी पिस्तौल से अचानक गोली चलने से घायल हो गया था। जिसके बाद उसकी लाइसेंसी पिस्तौल को पुलिस ने जब्त कर लिया था।
विज्ञापन

12 of 12
police Demo pic - फोटो : google
युवती की खोपड़ी से गोली का सिक्का मिला है। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गड्ढे में सभी अवशेष तलाश कर निकाले हैं। मामले में हर पहलू से गहनता से जांच कर सुबूत जुटाए जाएंगे। -इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, प्रभारी, सीआईए-2 भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें