देश की आबादी में लगभग दो प्रतिशत भागीदार हरियाणा खेलों में अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में पहले की तरह ही इस बार भी हरियाणा के खिलाड़ी अपनी धाक जमा रहे हैं। पिछले दो दिनो से भी हरियाणा के खिलाड़ियों के पदक आने जारी है।
विज्ञापन
1 of 11
विनेश फोगाट, नवीन और रवि दहिया
- फोटो : सोशल मीडिया
Commonwealth Games 2022 Day 9: देश की आबादी में लगभग दो प्रतिशत भागीदार हरियाणा खेलों में अपना दबदबा कायम रखे हुए है। राष्ट्रमंडल खेलों में पहले की तरह ही इस बार भी हरियाणा के खिलाड़ी अपनी धाक जमा रहे हैं। पिछले दो दिनो से भी हरियाणा के खिलाड़ियों के पदक आने जारी है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 40 पदक जीत चुका है। शनिवार को नोंवे दिन भी हरियाणा के खिलाड़ी छाए रहे। कुश्ती में रवि दहिया, नवीन और विनेश फोगाट ने स्वर्ण जीता। तो वहीं पूजा सिहाग, पूजा गहलावत, दीपक नेहरा ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा मुक्केबाजी में जैस्मिन ने ब्रांज मेडल जीता। साथ ही शनिवार को हरियाणा के तीन मुक्केबाजों ने अपना रजत पक्का कर फाइनल में जगह बना ली। रोहतक के मायना गांव के अमित पंघाल, झज्जर के सागर अहलावत और भिवानी की नीतू घनघस फाइलन में पहुंच गई है।
इंग्लैंड के बर्मिंघम में शनिवार का दिन हरियाणा वालों के नाम रहा। हरियाणा के सोनीपत वासियों को झूमने का सबसे पहला मौका फरमाणा की लाडली पूजा गहलोत ने दिया। उन्होंने देश को कांस्य दिलाया। उसके बाद तो सोनीपत का डंका बजता चला गया। रवि दहिया ने सोना जीता तो छत्रसाल स्टेडियम में भारत मां के जयकारे लगने लगे। वहीं विनेश ने भी देश के लिए स्वर्णिम सफलता अर्जित की। खरखौदा में उसकी सास-ससुर व अन्य परिजन खुशी से झूमने लगे और मिठाइयां बांटकर खुशी को साझा किया। पुगथला के नवीन की जीत ने परिवार व ग्रामीणों में जोश भर दिया। सभी खुशी से नाचने लगे।
शनिवार को देशवासियों की नजरें पहलवानों के मुकाबलों पर टिकी थी। दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुई कुश्तियों का रोमांच रात होते-होते चरम पर पहुंच गया। चारों पहलवानों ने देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया। ओलंपियन रवि दहिया, नवीन कुमार, विनेश फोगाट ने जहां सोने के तमगे जीते, वहीं पूजा गहलोत ने सेमीफाइनल में हार से उभरते हुए देश को कांस्य दिलाया। दोपहर से ही दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में रवि दहिया के भाई पहलवान पंकज दहिया और प्रशिक्षक अरुण कुमार के साथ अन्य पहलवानों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। वहीं नवीन के गांव पुगथला में दोपहर से बेटे की पहली जीत के साथ परिजनों व ग्रामीणों में खुशियां मनानी शुरू कर दी थी। उधर खरखौदा की प्रताप कॉलोनी में विनेश फोगाट की ससुराल में बहू के फाइनल में सोना जीतते ही मिठाइयां बंटनी शुरू हो गई। जमकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
2 of 11
रवि कुमार दहिया ने जीता सिल्वर मेडल
- फोटो : social media
रवि की हर जीत पर साथियों ने लगाए भारत मां के जयकारे, जीत पर बांटी मिठाई
गांव नाहरी के लाडले रवि दहिया की कुश्ती का सुबह से ही सभी को इंतजार था। क्वालीफाइंग राउंड में बाई मिलने के बाद क्वार्टर फाइनल में रवि ने अपने चिरपरिचित अंदाज में जीत दर्ज की। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सुबह से कुश्ती देखने के लिए उनके साथी पहलवान उत्साहित थे। रवि ने जैसे ही फाइनल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो विल्सन को 10-0 से हराया तो साथियों ने मिठाई बांटनी शुरू कर दी। इससे पहले सेमीफाइनल में रवि ने पाकिस्तानी पहलवान अली अरशद को 14-4 से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। पाकिस्तानी पहलवान को हराते ही लोगों में जोश भर गया था। रवि की जीत पर उनके भाई पंकज दहिया, प्रशिक्षक अरुण दहिया और साथी पहलवानों ने भारत माता के जयकारों से स्टेडियम को गुंजायमान कर दिया।
विज्ञापन
3 of 11
विनेश फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
विनेश ने पाया सोना तो झूम उठे ससुराल वाले
खरखौदा की प्रताप कॉलोनी में पहलवान विनेश फोगाट की ससुराल में दोपहर से हर किसी को बहू के सोना जीतने की उम्मीद थी। विनेश ने पहली कुश्ती में ही विरोधी को चित्त कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। विनेश के ससुराल वाले भी टीवी से चिपके रहे। विनेश के ससुर राजपाल राठी पूरे परिवार और अन्य परिजनों ने एकसाथ बहू के मुकाबले देखे। विनेश खरखौदा में होती है तो प्रताप स्कूल में अभ्यास करती हैं। प्रताप स्कूल के पहलवानों में विनेश की जीत से जोश भर गया। विनेश के कोच द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश दहिया भी विनेश के घर पर मुकाबले देखने के लिए दोपहर को ही पहुंच गए थे। रिश्तेदारियों और अन्य कई दोस्त भी विनेश के घर पर जमे थे। हालांकि विनेश के पति सोमवीर राठी को काम के सिलसिले में अजमेर जाना पड़ा लेकिन वह भी मोबाइल पर मुकाबले देखते रहे। बहू के सोना जीतते ही परिजनों ने जमकर खुशी मनाई। मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी।
4 of 11
नवीन मलिक।
- फोटो : सोशल मीडिया
नवीन ने पाकिस्तानी को पटखनी दी तो नाचने लगे परिजन
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव पुगथला के पहलवान नवीन मलिक ने जैसे ही पाकिस्तान के पहलवान मोहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से पटखनी दी तो परिजन व ग्रामीण खुशी से झूमने लगे। मिठाई बांटकर बेटे की जीत पर खुशी मनाई। पहलवान नवीन मलिक के गांव पुगथला में दोपहर से ही खुशी का माहौल था। नवीन की कुश्ती देखने के लिए परिजन व ग्रामीण टीवी के सामने आ जमे थे। नवीन जब भी प्वाइंट जीतते वैसे ही उनका घर तालियों से गूंज उठता। सोना जीतने के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। नवीन के पिता धर्मपाल का का कहना है कि हमें बेटे की उपलब्धि पर गर्व है। उनके अलावा उनकी मां गुणमति, भाई प्रवीन व ग्रामीणों ने नवीन के बेहतरीन खेल पर एक-दूसरे को बधाई दी। बेटे की जीत पर नवीन के माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू नजर आए। पिता धर्मपाल ने कहा कि उनका साधारण सा परिवार है और खेती कर अपना गुजर बसर करते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
पूजा गहलावत
- फोटो : ट्विटर
नौ सेकेंड में सुनहरी उम्मीद कांस्य में सिमटी
गांव फरमाणा की पूजा गहलोत ने शनिवार को पहली कुश्ती से ही बेहतर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले के महज अंतिम नौ सेकेंड में सोने का सपना कांस्य में बदल गया। पहले मैच में स्कॉटलैंड की पहलवान को 10 अंकों से हराने वाली पूजा ने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। स्कॉटलैंड की पहलवान वही थी जिसने दंगल फिल्म में भी अभिनय किया था। सेमीफाइनल में भी पूजा छह अंकों की बढ़त बनाए हुए थी लेकिन आखिरी के नौ सेकेंड वह लय को बरकरार नहीं रख सकी और सोना पाने की दौड़ से बाहर हो गई। परिवार के सदस्य भी पूजा की हार से मायूस जरूर हुए लेकिन वह इसे खेल का हिस्सा मानते हुए फिर मैच देखने लगे। पूजा के पहले कोच व ताऊ धर्मबीर ने बताया कि वह अपनी पत्नी किताबो देवी, छोटे भाई जसबीर, पूजा के पिता बिजेंद्र, मां जगवंती, पूजा के दोनों भाई अंकित व पुष्पेंद्र और पूजा की छोटी बहन ममता टीवी के सामने जम रहे। आखिर में बेटी ने देश को कांस्य पदक दिला दिया। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने मिठाई बांटी और खुशी सांझा की।
विज्ञापन
6 of 11
पूजा की जीत पर गढ़ी बोहर में खुशी का इजहार करते पति अजय व ससुर बिजेन्द्र व सास सुनिता व परिजन।
- फोटो : अनुराग श्रीवास्तव
बहू के कांस्य पदक जीतने पर झूमे सुसराल वाले
हरियाणा के रोहतक में गढ़ी बोहर गांव की बहू पूजा सिहाग नांदल ने शनिवार को जैसे ही कुश्ती में कांस्य पदक जीता तो ससुराल वाले खुशी से झूमने लगे। ससुर बिजेंद्र नांदल मैच देखते समय बहुत गंभीर थे। जैसे ही पूजा ने ऑस्ट्रेलिया की विपक्षी खिलाड़ी को 10-0 से चित किया तो टीवी रूम एक दम से तालियों और हंसी की आवाज से गूंज उठा।
सास-ससुर समेत सभी परिजन एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते रहे। वही तीसरे स्थान के मैच का समय निर्धारित न होने के कारण परिजन शाम सात बजे से ही इंतजार करते रहे।
पति अजय नांदल ने बताया कि शादी के बाद भी पूजा ने अभ्यास करना नहीं छोड़ा। वह सुबह शाम नियमित तौर पर अभ्यास करती है। पूजा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी बहुत पदक जीते हैं। हाल ही में हुए कजाकिस्तान में सीनियर एशियन गेम्स में 76 किलोग्राम भारवर्ग में पूजा ने कांस्य पदक जीता था। पूजा 20 से ज्यादा बार भारत केसरी का खिताब जीत चुकी है। पूजा हाल में बोहर स्थित इंद्रदेव कुश्ती अकादमी में कोच मनजीत नांदल व देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
7 of 11
दीपक नहरा।
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक की जीत पर निंदाना में जश्न
रोहतक। पहलवान दीपक नहरा की जीत पर गांव निंदाना में जश्न का माहौल है। शनिवार को देर रात पहलवान दीपक ने देश को एक और पदक दिलाया। पाकिस्तान के तैयब रजा को पटखनी देते हुए दीपक ने ब्राउंज मेडल पर कब्जा जमाया। पहलवान ने 10-2 के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हरा कर देश को एक मेडल दिलाया है।
8 of 11
हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रवक्ता राजनारायण पंघाल, जैस्मिन और कोच।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बॉक्सिंग में जैस्मिन ने जीता पदक
बॉक्सिंग में महिलाओं के 57-60 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी की जैस्मिन को इंग्लैंड की गेमा पैज रिचर्डसन के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही उन्हें कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा है।
9 of 11
अमित पंघाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्सिंग में अमित पंघाल फइनल में पहुंचे
रोहतक निवासी बॉक्सिंग में पुरुषों के 48-51 किग्रा वर्ग में अमित पंघाल ने जाम्बिया के पैट्रिक को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।
10 of 11
नीतू घनघस।
- फोटो : @Boxing Federation of India
स्वर्ण पदक पर पंच लगाने के लिए आज रिंग में उतरेंगी नीतू
इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में जिले के भिवानी के गांव धनाना की बेटी मुक्केबाज नीतू ने फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को सेमीफाइनल मैच में कनाडा की प्रियंका ढिल्लोन को दो राउंड में 5-0 से हराया है। वहीं रविवार को नीतू स्वर्ण पदक पर पंच लगाने के लिए रिंग में उतरेंगी। नीतू के सिल्वर पदक पक्का करने पर उसके परिजनों व ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की।
हरियाणा के झज्जर जिले के गांव धांधलान में साधारण किसान का बेटा सागर अहलावत सुपरहेवीवेट कैटेगरी में 92 किलो भारवर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में नाइजीरिया के इफआन्यी ओनिएकवेयर को 5-0 से हरा दिया। इस तरह सागर ने भारत के लिए कम से कम एक रजत पदक पक्का कर लिया है। अब वह फाइनल में स्वर्ण पर दांव लगाएंगे।