फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: कॉमनवेल्थ पदक विजेता पहलवान पूजा के पति की मौत, ठीक 9 माह पहले किया था प्रेम विवाह, मातम में बदली खुशी

Sun, 28 Aug 2022 05:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

शनिवार को ही शादी के नौ माह पूरे हुए हैं। इस बारे में पूजा ने सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो अपलोड कर खुशी जाहिर की थी। किसी को नहीं पता था कि शाम को यही खुशियां मातम में बदल जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
पहलवान अजय नांदल और पूजा नांदल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
कॉमनवेल्थ खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान पूजा व सीआईएसएफ के एएसआई पहलवान अजय ने नौ माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। इसमें परिवार की भी सहमति थी। शनिवार को ही शादी के नौ माह पूरे हुए हैं। इस बारे में पूजा ने सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो अपलोड कर खुशी जाहिर की थी। किसी को नहीं पता था कि शाम को यही खुशियां मातम में बदल जाएगी। पति की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंची पूजा बेसुध हो गई तो परिजन उसे घर ले गए। इस दौरान पिता भी बेटे की मौत की खबर सुन कर सिहर उठे। 

गढ़ी बोहर की बहू पूजा सिहाग नांदल हिसार के सिसाय की बेटी है। अजय नांदल गढ़ी बोहर का रहने वाला है। नवंबर में ही इनकी शादी हुई थी। दोनों वर्ष 2014 में स्कूल नेशनल गेम्स के चलते उज्जैन में मिले थे। शादी के बाद बर्मिंघम कॉमनवेल्थ खेलों में कांस्य पदक के रूप में दूसरी बड़ी खुशी घर आई थी। आस्ट्रेलिया की विपक्षी खिलाड़ी को दस-शून्य से चित कर बहु ने पदक जीता तो बोहर ही नहीं, पूरा प्रदेश खुशी से झूम उठा था।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा की जीत पर गढ़ी बोहर में खुशी का इजहार करते पति अजय व ससुर बिजेन्द्र व सास सुनिता व परिजन। - फोटो : फाइल फोटो - अनुराग श्रीवास्तव
पदक जीत कर लौटी बहु का जोरदार स्वागत किया गया। परिवार में 20 दिन पहले आई खुशी से जश्न का माहौल था। शनिवार शाम को यह जश्न थम गया। अजय की मौत की खबर के साथ ही सबके चेहरे से खुशी गायब हो गई। घर में शोक की लहर डूब गई। परिवार का हर सदस्य चित्कार करता नजर आया। फिलहाल इस घटना को लेकर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। हालांकि पिता बेटे की हत्या का दावा कर रहे हैं। इस संबंध में पुलिस को अपनी शिकायत दी है। पुलसि शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
मृतक अजय नांदल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पहलवानी से सीआईएसएफ तक पहुंचा अजय 
गढ़ी बोहर निवासी अजय नांदल वर्ष 2010 से पहलवानी कर रहा था। उसने शुरुआत गांव के अखाड़े से की थी। अनेक दंगल जीतते हुए वह सीआईएसएफ में जगह बनाने में सफल हुआ था। सीआईएसएफ के बेटे की नियुक्ति से परिवार में भी खुशी का माहौल था। 

4 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी 
पहलवान अजय की मौत व दो अन्य की गंभीर हालत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी महेश खुद घटना स्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उचित कार्रवाई विश्वास दिलाया। अस्पताल में भर्ती दोनों पहलवानों का हाल जाना व पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के जरूरी निर्देश दिए। 

खेलों में घुल रहा नशे का जहर 
खेल की दुनिया में अलग पहचान बनाने वाले हरियाणा में नशा घर करने लगा है। खेलों में नशे का जहर तेजी से घुलने लगा है। खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दूसरे से बेहतर करने के प्रयास में गलत राह पर चल पड़े हैं। यही वजह है कि नशे का सहारा लिया जाने लगा है। अमर उजाला ने पिछले दिनों खेलों में नशे का खुलासा करते हुए समाचार भी प्रकाशित किया है। इसमें स्टेडियम में बड़ी संख्या में इंजेक्शन व नशे के लिए प्रयोग होने वाले दूसरी चीजें बरामद कर इस बारे में समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहलवान अजय नांदल की मौत के बाद दिल्ली बाईपास स्थित निजी अस्पताल में गमजदा पिता बिजेन्द्र। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को अजय के मृत हालत में अस्पताल में होने की सूचना मिली थी। इस थाना सिविल लाइन प्रभारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। विजेंद्र ने रवि पर अपने बेटे अजय की नशे की ओवर डोज देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। नशे को लेकर पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।  -महेश कुमार, डीएसपी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें