फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक-अशरफ: प्रयागराज पुलिस ने दादा से बात कर खंगाली शूटर अरुण की कुंडली, पानीपत जेल से जुड़ सकते हैं तार

Thu, 20 Apr 2023 04:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह आशु गौतम, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस पूछ रही थी कि वह घर से कब चला गया था? उसका मोबाइल फोन कहां पर है? मोबाइल पर वह किससे संपर्क करता था? घर पर किन लोगों का आना-जाना लगा रहता था?
विज्ञापन
1 of 5
शूटर अरुण के दादा मथुरा प्रसाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज में अतीक-अशरफ हत्याकांड के शूटर अरुण मौर्य की कुंडली खंगालने के लिए प्रयागराज पुलिस ने मंगलवार देर पानीपत में शाम उसके दादा मथुरा प्रसाद से संपर्क साधा। उन्होंने अरुण मौर्य की हर छोटी से छोटी गतिविधि के बारे में जाना और अपराध की दुनिया में कदम रखने का कारण पूछा। पुलिस अधिकारी और मथुरा प्रसाद के बीच करीब पांच मिनट तक फोन पर बात चली। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने करीब 15 सवाल पूछे।

एनएफएल विकास नगर में रहने वाले दादा मथुरा प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को प्रयागराज पुलिस का उनके फोन पर कॉल आया था। पुलिस ने उनसे पोते अरुण मौर्य के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

2 of 5
शूटर अरुण और गांव स्थित उसका घर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दादा से पूछे ये सवाल 
पुलिस पूछ रही थी कि वह घर से कब चला गया था? उसका मोबाइल फोन कहां पर है? मोबाइल पर वह किससे संपर्क करता था? घर पर किन लोगों का आना-जाना लगा रहता था? कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आया हो। पानीपत में वह कहां काम करता था? कितना वेतन था... आदि तमाम सवाल पुलिस ने उनसे किए। उनका बेटा दीपक, पुत्रवधू केला, पोता अनिकेत और पोती लापता हैं। उन्हें चिंता है कि कहीं उन्हें कुछ न हो जाए।
विज्ञापन

3 of 5
अतीक की हत्या में शामिल शूटर अरुण और गांव में बना उसका घर - फोटो : अमर उजाला
रिमांड के दौरान पानीपत लेकर आ सकती है एसआईटी
अतीक-अशरफ हत्या के मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने तीनों शूटरों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने सात दिन का रिमांड मांगा, लेकिन उन्हें चार दिन का मिला। कयास लगाए जा रहे हैं कि एसआईटी रिमांड के दौरान शूटर अरुण को पानीपत लेकर आ सकती है। उसके पास रुपये कहां से आए और वह बड़ी किन-किन गैंग के गुर्गों से मिला, इन पर पूछताछ कर सकती है। उसके फोन से भी कई राज खुल सकते हैं।

4 of 5
अतीक-अशरफ हत्याकांड में शामिल शूटर अरुण मौर्य - फोटो : अमर उजाला
लोकेशन पानीपत की मिली, आखिर कौन बोल रहा झूठ
परिजनों के अनुसार नौ अप्रैल को अरुण ने पानीपत में अपने चाचा का घर छोड़ दिया था और दोस्त की शादी में दिल्ली जाने की बात कहकर गया था। यूपी पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन 13 अप्रैल को पानीपत की मिली। ऐसे में पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। वह दिल्ली गया जरूर था, लेकिन वापस पानीपत आ गया। उसके बाद वह प्रयागराज पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीआईए-2 की गिरफ्त में आरोपी अरुण मौर्य और अतुल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
दो केसों में नाबालिग और तीसरे में बालिग की सजा भुगतेगा अरुण
शूटर अरुण मौर्य पर पानीपत में अवैध हथियार और गवाहों के साथ मारपीट करने के दो मुकदमे दर्ज हैं। दोनों जुवेनाइल कोर्ट में चल रहे हैं। अब अतीक और अशरफ हत्याकांड मामले में उसे बालिग की सजा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें