महिला चंद्रपति, वकील अहमद, उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़, मंत्री ओमप्रकाश यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला की पेंशन किन कारणों से कटी है, यह जांच का विषय है। मंगलवार को कैंप कार्यालय में दिव्यांग महिला के दस्तावेज मंगवाकर उनकी जांच की जाएगी। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ तालमेल कर शीघ्रता से पेंशन को दोबारा शुरू कराने के लिए कार्रवाई की जाएगी। अभी यह मामला संज्ञान में आया है। परिवार पहचानपत्र सहित अन्य दस्तावेजों की जांच कर इस मामले में शीघ्रता से संज्ञान लिया जाएगा। - वकील अहमद, उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़
यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं था और न ही कभी दिव्यांग महिला ने उनसे समस्या को लेकर मुलाकात की। अगर इसमें किसी संबंधित विभाग के कर्मचारी का दोष पाया गया तो सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। पीड़ित को सरकार न्याय देगी। -ओमप्रकाश यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री हरियाणा सरकार