बारिश के पानी में से जाते वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर में जलभराव होने से लोगों को हुई परेशानी
शहर के संकर मार्केट, बालाजी चौक, अनाज मंडी, सिनेमा रोड, विश्वक्रमा चौक, शॉपिंग कॉप्लेक्स, सतनाली चौक, पंचमुखी रोड, माजरा चुंगी रोड, रेलवे रोड सहित अनेक स्थानों पर भारी बारिश के चलते पानी जमा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो घंटे में हुई 80 एमएम बारिश के बाद पानी निकासी के नाले भी ओवरफ्लो हो गए जिसके कारण पानी मुख्य बाजारों में जमा हो गया।