फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Geeta Mahotsav: ब्रह्मसरोवर तट पर बिखरी कला एवं संस्कृति की छटा, पर्यटक भी थिरके

Sat, 09 Dec 2023 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को पवित्र ब्रह्मसरोवर पर कला और संस्कृति का मेला लगा रहा, जिसका पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन
1 of 6
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देते पंजाब के कलाकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को पवित्र ब्रह्मसरोवर पर कला और संस्कृति का मेला लगा रहा, जिसका पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया। एक ओर जहां ब्रह्मसरोवर के घाटों पर विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों ने छटा बिखेरी, वहीं जगह-जगह बाजीगर, बहरूपिए पर्यटकों का मनोरंजन करते नजर आए। पर्यटक भी कलाकारों के साथ संगीत व नृत्य में डूबे रहे। ढोल की थाप पर तो कहीं बांसुरी की स्वर लहरियों पर पर्यटक देर रात तक थिरकते रहे। महोत्सव में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देख शिल्पकार व कलाकारों की भी बांछें खिली रहीं। महोत्सव में असम के सांसद नाभा कुमार सरानिया ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

2 of 6
रूफ नृत्य की प्रस्तुति देती कश्मीर के कलाकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में असम प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को दिखाने का पहला अवसर हरियाणा सरकार की तरफ से दिया गया है। यह असम के लिए सौभाग्य की बात है। इस गीता उपदेश स्थली कुरुक्षेत्र की भूमि पर महोत्सव के दौरान हरियाणा सरकार की पहल से असम को स्टेट पार्टनर बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
गुदुम बाजा नृत्य की प्रस्तुति देते मध्यप्रदेश के कलाकार। - फोटो : भारत भूषण शर्मा।
इस पावन धरा पर ही भगवान श्री कृष्ण ने गीता के उपदेश दिए जो आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। इससे पहले सांसद नाभा कुमार सरानिया, आईसीसी एसटीडब्यूई (एमएसएमई) भारत सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबीर पाल ने आईसीसी एसटीडब्यूई (एमएसएमई) भारत सरकार की तरफ से सिक्किम से आई शिल्पकार अनिता तमन के स्टॉल नंबर 281 का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके उपरांत सांसद ने सरस और क्राफ्ट मेले का अवलोकन किया और महाआरती तीर्थ स्थल, पुरुषोत्तमपुरा बाग को देखने के बाद द्रौपदी कूप के सामने पार्टनर राज्य असम प्रदेश के लगने वाले पेवेलियन स्थल का निरीक्षण किया।

4 of 6
छपेली नृत्य की प्रस्तुति देते उत्तराखंड के कलाकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि असम प्रदेश की तरफ से 17 से 24 दिसंबर तक महोत्सव में असम पैवेलियन लगाया जाएगा, जिसमें असम प्रदेश के खानपान और लोकसंस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पहले दिन वीरवार को देर रात तक पर्यटकों का मेले में आना-जाना लगा रहा। वहीं शुक्रवार को सुबह होते ही पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

5 of 6
छत्तीसगढ़ व गोवा के कलाकार नृत्य की प्रस्तुति देते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महाआरती से भक्तिमय हुई ब्रह्मसरोवर की फिजा, भक्ति गीतों ने महोत्सव में भरा रस
ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर दूसरे दिन सांध्यकालीन गीता आरती में भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। ब्रह्मसरोवर की फिजा को शंखों व वाद्य यंत्रों से निकली धुनों ने भक्तिरस से भर दिया। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि महोत्सव में हर वर्ष देश-विदेश से लाखों लोग आते हैं और बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे हैं। ब्रह्मसरोवर का कुरुक्षेत्र के इतिहास में एक धार्मिक और आध्यात्मिक जुड़ाव है। इस मौके पर शिव मंदिर सेक्टर सात की उपप्रधान माया रानी, सचिव रमेश गोयल, आरडब्लयूए सेक्टर सात के प्रधान अमरनाथ मनोचा, सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नाटी नृत्य की प्रस्तुति देते हिमाचल के कलाकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री 20 को और महाभारत के श्रीकृष्ण 23 को देंगे प्रस्तुति
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से मुख्य स्टेज पर प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इन कार्यक्रमों का आयोजन 17 से 23 दिसंबर तक किया जाएगा।

महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों के दौरान पुरुषोत्तमपुरा बाग में बनाए गए मुख्य स्टेज पर प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें अभिनेत्री भाग्यश्री 20 को और महाभारत में श्रीकृष्ण बने अभिनेता नितीश 23 दिसंबर को प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें