कुरुक्षेत्र के सेक्टर चार स्थित डीएसपी सुरेंद्र का घर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरेंद्र सिंह वर्ष 1994 में हरियाणा पुलिस में बतौर एएसआई भर्ती हुए थे। वे वर्ष 2014 तक जिला कुरुक्षेत्र में रहे और एएसआई से निरीक्षक पदोन्नत हुए। उसके बाद उन्होंने जिले में सुरक्षा शाखा प्रभारी, थाना प्रबंधक लाडवा, बाबैन, सीआईए में अपनी सेवाएं दीं। 17 अगस्त 2019 से 23 जून 2020 तक शाहाबाद में बतौर डीएसपी तैनात रहे। वर्तमान में वह जिला नूंह में बतौर डीएसपी अपनी सेवाएं दे रहे थे।