फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: इंद्री में 24 गांवों में पानी ही पानी, 10 हजार एकड़ फसलें जलमग्न, संपर्क शहर से टूटा

Tue, 11 Jul 2023 02:28 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

पहाड़ों में हो रही बारिश से यमुना नदी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। जिसके कारण करनाल कई गांवों में भरने से शहर से संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने मिट्टी से भरे कट्टे लगाकर बंधा तैयार किया है।
विज्ञापन
1 of 6
गांव में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी से करनाल के इंद्री क्षेत्र के 24 गांवों में पानी ही पानी है। इन गांव का संपर्क शहर से कट गया है। मंगलवार की सुबह हथिनी कुंड से फिर पानी छोड़े जाने की वजह से पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। गढ़पुर टापू की पटरी सोमवार को तीन के बाद से गांवों में पानी बढ़ना जारी है।

लाखों का नुकसान
मंगलवार की सुबह प्रशासन की टीम फिर स्थिति का जायजा लेने के लिए गढ़पुर टापू पहुंची। पानी भरने से करीब 10 हजार एकड़ फसलों में पानी भर गया है। धान की फसल पूरी तरह डूब चुकी है। किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर SDRF टीम - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन और पुलिस की टीम जायजा लेने पहुंची 
गढ़पुर टापू के पास प्रशासन ने मिट्टी से भरे कट्टे लगाकर बंधा तैयार किया है, जिससे और पानी गांव में न जाए।  जपती छपरा, सैयद छपरा, नगली, कमालपुर गडरियान आदि गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति है। सब्जियो की फासल और पशुओं का चारा नष्ट हो गया है।

विज्ञापन

3 of 6
फसलों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
धनोरा एस्केप ओवरफ्लो
गोशालाओं में चारे की समस्या हो गई है। टापू के पास से धनोरा एस्केप भी ओवरफ्लो हो चुकी है, जिससे गांवों में पानी बढ़ा है। यमुनानगर से जोड़ने वाला मार्ग मंगलवार को बंद रहा। यमुना के किनारे लगते गांवों के आसपास के गांव में घरों में पानी घुस गया है। जिसे मोटर के जरिए बाहर निकाला जा रहा है। 

4 of 6
पानी में खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक अधिकारियों के अवकाश पर रोक
उपायुक्त अनीश यादव ने गांवों में भरे पानी की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। सभी फील्ड में रहेंगे। मोबाइल फोन बंद नहीं रहेगा।  सभी कानूनगो व पटवारियों भी अपने हलके व गांव में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
यमुना के पानी का कहर - फोटो : अमर उजाला
ग्राम सचिव को उपस्थित रहने का आदेश
जिला परिषद करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व जिला विकास एंव पंचायत अधिकारी ग्राम सचिवों को गांवो में मौजूद रखेंगे। ग्रामीणों से उपमंडल अधिकारी संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खेत हुए जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की किया अलर्ट
सिविल सर्जन करनाल को निर्देश दिए गए हैं कि अलर्ट रहें। स्टॉफ को पीएचसी और सीएचसी में मौजूद रखें। जरूरी दवाएं और अन्य सामान उपलब्ध करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें