युवकों की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद
जिस कार का टायर फटा था, कैंटर की टक्कर से बाल-बाल बचा
हादसे की जगह पर स्विफ्ट और आई-20 कार के साथ एक और कार भी थी। इस कार का टायर फटने पर करनाल निवासी पार्थ ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए थे। हादसे में टायर फटने वाली कार का चालक भी बाल-बाल बचा। अगर वह कार भी चपेट में आती तो उसकी जान पर भी बन आती।
सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। तीन युवकों की कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में ही मौत हो गई, जबकि अश्विनी कुमार को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। तीनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं। चौथे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। - संदीप सिंह, एसएचओ, तरावड़ी