जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार दोपहर बाद झज्जर के प्रतापगढ़ फार्म में पहुंचा। करीब 30 देशों के प्रतिनिधि 2 घंटे 33 मिनट झज्जर की धरा पर रहते हुए हरियाणवी संस्कृति को अपनी यादों में संजो कर विदा हो गए। इनमें जी-20 देशों के अलावा 10 आमंत्रित देशों के सदस्य शामिल रहे।
अलग-अलग ग्रुप बनाकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को हरियाणवीं संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल का झज्जर पहुंचने पर प्रतापगढ़ फॉर्म में शंखनाद के साथ पगड़ी बांध, तिलक लगाकर, ढोल नगाड़ों, बीन की लहरों के साथ स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने ऊंट, ऊंट गाड़ी, बैलगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्राॅली की सवारी की।