फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक्की हत्याकांड: पिता बोले- जितना पता था, सब बता दिया... निक्की के हत्यारों को दी जाए फांसी

Tue, 21 Feb 2023 03:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
निक्की के पिता सुनील यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली क्राइम ब्रांच की जांच में शामिल होकर लौटे निक्की के पिता सुनील यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तम नगर स्थित फ्लैट से निक्की के कई दस्तावेज लिए हैं। उन्होने कहा कि दिल्ली पुलिस ने दोबारा बुलाने के लिए संपर्क नहीं किया है। जब भी वो बुलाएंगे, हम जांच में शामिल होंगे। वहीं निक्की की बहन निधि ने किसी से मिलना और बात करना बंद कर दिया है। बहन की मौत और पुलिस व मीडिया के सवालों से परेशान होकर उसने खुद को घर में कैद कर लिया है। 
विज्ञापन

हम थक व टूट चुके हैं : सुनील

2 of 5
निक्की का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
निक्की के पिता सुनील ने मार्मिक अपील की कि देर रात तक लोग आते रहते हैं। वह मानसिक व शारीरिक रूप से थक व टूट चुके हैं। निक्की की माता-पिता व अन्य परिजन वायरल बुखार और कई बीमारियों की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
परिजनों को शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व स्थानिय विधायक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)
घर के लोग अभी तक सदमे में हैं। उन्होने बताया कि मीडिया के लोग हमेशा एक ही सवाल बार-बार पूछने के लिए आ रहे हैं। सभी जानकारी आमजन और मीडिया को पता लग गई है। यही उम्मीद जताई जा रही है कि निक्की के हत्यारों को फांसी दी जाए।

रजिस्टर नहीं कराई थी शादी, निक्की के किराए के घर से बरामद सर्टिफिकेट

4 of 5
निक्की साहिल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
निक्की यादव हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। निक्की व साहिल गहलोत ने ग्रेटर नोएडा स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी तो कर ली थी, मगर शादी को रजिस्टर कार्यालय में रजिस्टर नहीं कराया था। दिल्ली पुलिस ने आर्य समाज मंदिर में शादी का सर्टिफिकेट निक्की यादव के घर से बरामद किया है। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि निक्की के पास शादी का प्रमाणपत्र होने के कारण आरोपी साहिल डरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nikki Yadav Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों की शादी का सर्टिफिकेट निक्की यादव के घर से बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये सर्टिफिकेट निक्की के पास था। जब साहिल दूसरी लड़की से शादी कर रहा था तो निक्की धमकी दे रही थी कि अगर उसने दूसरी शादी की तो वह शादी के सर्टिफिकेट को लड़की के घरवालों को दिखा देगी और सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। इस बात से साहिल डरा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें