फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: बेटी यशोधरा ने पांच दिन से नहीं खाया खाना, बिलख कर बोली- कोई मेरी मां को वापस ला दे

Sun, 28 Aug 2022 11:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

शोक जताने आ रहीं महिलाएं यशोधरा को सांत्वना दे रही हैं। ढंढूर स्थित फार्म हाउस पर गुरुवार को शोक सभा होगी।
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट और उनकी बेटी। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेत्री और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की बेटी यशोधारा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह हर वक्त बस एक ही बात बोल रही है कि कोई मेरी मां को वापस ला दे। करीब पांच दिन से उसने कुछ नहीं खाया है, हालांकि परिजन समझा-बुझाकर उसे जूस पिला रहे हैं। ऐसे में उसके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। 

शोक जताने आ रहीं महिलाएं यशोधरा को सांत्वना दे रही हैं। ढंढूर स्थित फार्म हाउस पर गुरुवार को शोक सभा होगी। फार्म हाउस पर नेताओं और आम लोगों का आना-जाना जारी है। उधर, सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका का कहना है कि शनिवार रात को चंडीगढ़ में सीएम से बातचीत हुई थी। उनसे लिखित में सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस मामले में जो भी आरोपी जुड़े हैं, उनके चेहरे सामने आने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री से मिले सोनाली फोगाट के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विश्वास दिलाया है कि वे इस बारे में गोवा के सीएम से बात कर सीबीआई जांच की बात रखेंगे। रिंकू ने कहा कि अगर गोवा सरकार मामले की सीबीआई जांच नहीं करवाती तो केंद्र सरकार के सामने मांग रखेंगे।  
विज्ञापन

3 of 5
अपनी बेटी के साथ सोनाली फोगाट। - फोटो : twitter
गोवा पुलिस नहीं कर रही संपर्क
उन्होंने बताया कि शुरुआत से ही गोवा पुलिस सहयोग नहीं कर रही। शिकायत देने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की थी। बाद में एफआईआर दर्ज की गई। यहां आने के बाद गोवा पुलिस ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया। हम अपने स्तर पर मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं। अपडेट लेने के लिए इंस्पेक्टर देसाई के पास फोन किया तो उन्होंने कहा कि वे अभी कोर्ट में फाइल जमा करवाने जा रहे हैं, दोपहर को बात करेंगे, लेकिन, दोपहर के बाद भी उनका फोन नहीं आया। पता नहीं क्या कार्रवाई की जा रही है।

4 of 5
सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनाली के मोबाइल फोन से कुछ नंबर डिलीट हैं
रिंकू का कहना है कि जब हमें सोनाली का मोबाइल फोन मिला और उसे चेक किया तो उसमें से कुछ नंबर डिलीट मिले। हमें शक है कि सुधीर सांगवान ने मोबाइल फोन से नंबरों के अलावा कुछ और डाटा भी डिलीट किया है। वे चाहते हैं कि सीबीआई जांच हो और जो भी मामले में शामिल हैं उनके चेहरे सामने आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुभाष बराला
परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है तो होनी चाहिए : बराला
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुुुुभाष बराला रविवार दोपहर को ढंढूर स्थित फार्म हाउस पर शोक जताने पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य वीरवार को सीएम से मिले थे। परिवार ने सीएम के सामने सीबीआई जांच की मांग है। इस बारे में सीएम ने गोवा के सीएम से बात की है। मेरा व्यक्तिगत मानना है कि सोनाली की मौत मामले में जो भी जुड़ा हुआ है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनके नाम सामने आने चाहिए। परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है तो वह होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें