फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: हिसार पहुंचा फोगाट का शव, आज ऋषि नगर में होगा अंतिम संस्कार

Fri, 26 Aug 2022 05:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सोनाली के भाई वतन ढाका ने बताया कि परिजन लगातार संपर्क में  है। शव दिल्ली से हिसार लाया जा रहा है। शुक्रवार को ढंढूर स्थित फार्म हाउस में शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगट के पार्थिव शरीर को दिल्ली से हिसार ले जाया जा रहा। - फोटो : ANI
भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 11 बजे ऋषि नगर में होगा। उनके शव को ढंढूर स्थित फार्म हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। ढंढूर फार्म हाउस में परिवार के लोग प्रक्रिया को पूरा करेंगे। सोनाली फोगाट के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शाम करीब सात बजे हवाई जहाज के जरिए दिल्ली लाया गया। रात करीब 11 बजे शव दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहां से एंबुलेंस के जरिये शव को हिसार लाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
राज्यसभा के पूर्व सदस्य  सुभाष चंद्रा का देर शाम एक दूसरा वीडियो आया। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर परिवार मांग कर रहा है तो जांच होनी चाहिए। अगर किसी विधायक या अन्य व्यक्ति का नाम आ रहा है तो जांच जरूर होनी चाहिए। अब कौन सी जांच हो सीबीआई की हो या दूसरी यह तो गोवा सरकार तय करेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सुधीर सांगवान का नारको टेस्ट हो....
सोनाली के जेठ ने कहा कि इस मामले में सच्चाई बाहर लाने के लिए पुलिस को तेजी से कठोर कार्रवाई करनी होगी। सुधीर सांगवान ने हमारा नाश कर दिया। जब तक सुधीर सांगवान का नारको टेस्ट नहीं होगा सच सामने नहीं आ सकेगा। सुधीर सांगवान ने ही चोरी कराई है। जितनी धीमी गति से कार्रवाई हो रही है मुझे नहीं लगता कि मिस्ट्री का खुलासा हो पाएगा।

4 of 5
सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका। - फोटो : ANI
यह एक सुनियोजित हत्या : रिंकू
सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण 4 चोटें और जहर बताया गया है। हम शुरू से ही हार्ट अटैक होने के कारण को नकारते रहे हैं। यह एक सुनियोजित हत्या है। हमें पीए सुधीर सांगवान और सहयोगी सुखविंदर पर शक है। वे समान रूप से शामिल हैं। हम अभी तक चल रही जांच से हम संतुष्ट हैं, न्याय की मांग करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
सोनाली फोगाट की मौत मामले में उच्चस्तरीय जांच हो : अनिल विज
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए।  सच्चाई जो भी है वह जांच में सामने आनी चाहिए। गृहमंत्री विज, बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट के मौत के मामले में उनके परिवार ने कई संगीन आरोप लगाए हैं और इन आरोपों की उच्चतरीय जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवा सरकार को सोनाली फोगाट के परिवार की मांग को मानना चाहिए, ताकि मामले में जो भी सत्य है वह सामने आ सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें