फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: सुधीर सांगवान का आपराधिक रिकॉर्ड, जेल जाने से लेकर कर चुका 90 लाख की ठगी!

Wed, 31 Aug 2022 02:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

गुरुग्राम के फ्लैट की किस्त देने के लिए सुधीर सांगवान 1.45 लाख रुपये  ले गया था। सोनाली के भाई वतन ने खुलासा किया। 
विज्ञापन
1 of 6
सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम स्थित फ्लैट की किस्त देने के लिए सुधीर सांगवान ने करीब 20 दिन पहले मुझसे 1.45 लाख रुपये मांगे थे। उस समय मैं बाहर था। मैंने कहा कि इतने रुपये मैं गूगल पे नहीं कर सकता। इसके बाद उसने एक व्यक्ति को मेरे गांव भेजा और 1.45 लाख रुपये ले गया। यह कहना है सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका का। 

उन्होंने बताया कि हमें तो अब पता चल रहा है कि जिस फ्लैट की किस्त देने के लिए उसने रुपये लिए थे, वह फ्लैट तो किराये पर लिया हुआ है। वह झूठ बोलकर रुपये लेकर चला गया। सुधीर सांगवान के बारे में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं।

वहीं, मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस टीम की हिसार के फार्म हाउस पर आने की दिनभर चर्चा रही। सोनाली के परिवार वालों का कहना है कि गोवा पुलिस ने अभी हमसे कोई संपर्क नहीं किया है। गोवा पुलिस कब आएगी, इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं। 
विज्ञापन

2 of 6
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला
सुधीर सांगवान का आपराधिक रिकॉर्ड, जेल जाने से लेकर कर चुका 90 लाख की ठगी
सोनाली के मुहंबोले भाई गांव खाबड़ा निवासी ऋषभ बैनीवाल ने कहा कि सुधीर सांगवान जेल जा चुका है। उसने लोगों के पैसे हड़पे थे। सोनीपत के लोगों ने उसके खिलाफ शिकायत दी थी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुधीर सांगवान का आपराधिक रिकॉर्ड है। वह गोहाना बार एसोसिएशन का सदस्य रहा। वकालत नहीं चलने पर उसने पोल्ट्री फार्म खोला था। किसानों को पोल्ट्री फार्म हाउस की सब्सिडी दिलाने के लिए रुपये ऐंठे। उन्होंने दावा किया कि हिसार के एक किसान से 90 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। वहीं, सोनाली के जेठ कुलदीप फोगाट ने कहा कि सुधीर सांगवान खुद को बचाने के लिए सोनाली के साथ ड्रग कनेक्शन जोड़ रहा है। सोनाली ने कभी कोई ड्रग नहीं ली।
विज्ञापन

3 of 6
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
सुधीर ने खुद की ऑस्ट्रेलिया में बताई थी फैक्टरी
सोनाली फोगाट के जेठ कुलदीप फोगाट ने बताया कि चुनाव के दौरान मैं न्यूजीलैंड से आया था। उस समय मैं सोनाली से मिलने के लिए गया, वहीं पर सुधीर सांगवान था। उसने मुझे मिलने से रोक दिया तो मैंने कहा कि मैं सोनाली का जेठ हूं। फिर उसने अपने बारे में बताया कि मेरा नाम सुधीर सांगवान है और मैं एनआरआई हूं। ऑस्ट्रेलिया में मेरी फैक्टरी है। जब उसकी फैक्टरी के बारे में पूछा तो बोला उसने वह बेच दी। जब उससे पासपोर्ट दिखाने को कहा तो वह पासपोर्ट भी नहीं दिखा पाया। उसने फार्म हाउस पर काम करने वाले पुराने नौकरों को हटा दिया। इतना ही नहीं फार्म हाउस के मेन गेट के पास दो कमरे बनवाकर सुरक्षा कर्मी को रखा। 

4 of 6
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
पासपोर्ट में जो पता, वहां रहता नहीं
जानकारी के अनुसार आरोपी सुधीर सांगवान ने अपने पासपोर्ट पर रोहतक का पता दिया हुआ है। जब इस पते पर संपर्क किया तो पता चला कि काफी समय पहले वह यहां रहता था। मकान मालिक ने उसे बाहर निकाल दिया था। इसके बाद उसने अपना पता चेंज नहीं करवाया। 
विज्ञापन

5 of 6
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल
सीबीआई जांच में देरी क्यों : चौटाला
इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सोनाली फोगाट की मौत के मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए। इसमें देरी किस बात की। जब परिवार सीबीआई की मांग कर रहा है तो सरकार को तुरंत प्रभाव से जांच करवानी चाहिए। अभी परिवार वालों से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि गोवा पुलिस और सरकार पर कोई भरोसा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुलदीप बिश्नोई और सोनाली फोगाट के साथ सुधीर सांगवान। - फोटो : फाइल
रोहतक में भी सोनाली के पीए का रिकॉर्ड तलाश रही पुलिस
रोहतक (ब्यूरो)।
सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। हत्याकांड के आरोपी पीए सुधीर सांगवान से जुड़े मामले भी चर्चा में हैं। कहीं प्रॉपर्टी तो कहीं अन्य तरह के विवाद सामने आए हैं। इसके चलते पुलिस ने भी इसका पुराना रिकॉर्ड तलाश कर रही है। पुलिस की माने तो सनसिटी में कुछ साल पहले ही अपनी दो मंजिला कोठी बनाकर रहने वाला पीए कई तरह के विवादों से घिरा है।

कहीं लोन की राशि तो कहीं लोगों से मोटी रकम उधार लेकर गायब होने की चर्चाएं गर्माई हुई हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने भी उसका पुराना रिकॉर्ड तलाशने शुरू कर दिया है। पुलिस को उसके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों की तलाश है। ये मामले क्या और क्यों हुए, इनमें क्या कार्रवाई हुई, यह सब जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही पुलिस ने रिकॉर्ड जुटाने का काम पूरा करने का दावा किया है।

पुलिस आरोपी पीए से जुड़े मामले तलाश रही है। फिलहाल उसके खिलाफ किस तरह के या कितने मामले दर्ज हैं, यह कहना मुश्किल है। इस बारे में रिकॉर्ड जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग की टीम रिकॉर्ड जांच कर इसका ब्योरा तैयार करेगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें