मौके पर पड़ा डीएसपी का शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
अधिकारी व खनन मंत्री तक की जिम्मेदारी तय हो- बजरंग गर्ग
हिसार। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि खनन माफिया ने डीएसपी पर डंपर चढ़ाकर हत्या कर दी। हाईकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। जब पुलिस के सीनियर अधिकारी व विधायक सुरक्षित नहीं हैं, तो सरकार आम जनता की सुरक्षा कैसे कर पाएगी। खनन माफिया द्वारा नाजायज माइनिंग के कारण डाडम में कई मजदूरों की मौत होना।
इसी प्रकार पिछले दिनों यमुनानगर में भी पुलिस अधिकारी पर गाड़ी चढ़ाना और नूंह, मेवात, दादरी, तोशाम, यमुनानगर आदि जगह खनन माफिया द्वारा कानून व्यवस्था की खुली धज्जियां उड़ाते हुए सरकार की मिलीभगत से अवैध खनन करने से प्रदेश की जनता में बड़ी भारी नाराजगी है।
अवैध खनन का बहुत बड़ा व्यापार बन चुका है, जिसमें लगातार करोड़ों-अरबों रुपए का घोटाला किया जा रहा है। सरकार को अवैध खनन रोकने के लिए सर्वदलीय कमेटी का गठन करना चाहिए। अवैध खनन पर अधिकारी से लेकर खनन मंत्री तक की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।