लाल किले पर हिंसा का आरोपी दीप सिद्दू गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
लाल किला हिंसा के बाद भी सनी देओल को देनी पड़ी थी सफाई
लाल किले पर हुई हिंसक घटना के बाद सनी देओल ने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि 'मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू से कोई संबंध नहीं है।' देओल ने कहा, 'आज लाल किले पर जो हुआ, उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ है। मैं पहले भी, 6 दिसंबर को ट्वीट कर स्पष्ट कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नही है। जय हिन्द।'