पेरिस ओलंपिक में महज 100 ग्राम अधिक वजन होने से पदक जीतने से वंचित रहीं फौलादी बिटिया विनेश फोगाट के शनिवार रात 12:30 बजे दादरी पहुंचने पर लोगों ने सिर आंखों पर बैठा लिया। उनके आने से एक-दो घंटे पहले ही लोग सड़कों पर जमा हो गए थे, जैसे काफिला पहुंचा, खुली गाड़ी में सवार विनेश को देख, जयकारे लगने लगे। सम्मान समारोह में दिनभर रही व्यस्त दिनचर्या के कारण रात करीब डेढ़ बजे विनेश समारोह में बेहोश भी हो गईं। इस कारण उन्हें मंच पर ही लिटा दिया गया। विनेश की तबीयत खराब होने के कारण सम्मान समारोह पाैने दो बजे जल्दी खत्म कर दिया गया। विनेश ने कहा है कि उन्हें खुशी होगी कि उनके गांव की कोई बेटी उसका रिकॉर्ड तोड़े।