हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
हिमानी के जेवर और लैपटाॅप ले गया था
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी हिमानी की स्कूटी से अपने घर गया। इसके बाद वह वापस आया और हिमानी के लैपटॉप मोबाइल और जेवरात ले गया। आरोपी ने अगले दिन एक निजी कंपनी के पास जेवरात गिरवी रख दिए थे। उसे अंदेशा था कि वह इस मामले में फंसेगा तो पैसे की आवश्यकता पड़ेगी। पुलिस अभी हत्या का कारण पैसे का लेनदेन मान रही है। हालांकि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। कितने पैसे का विवाद था? इस बात पर अभी पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है।