गोरखपुर जिले में गोरखनाथ इलाके के दिग्विजयनगर में रेलवे कर्मचारी अफरोज की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। हत्या किसने की, यह तो पुलिस भी जानती है, लेकिन आरोपी पत्नी शादिया ने अपना जुर्म कबूल नहीं किया है। पूछताछ के दौरान शादिया ने पुलिस को अपने जवाबों में उलझाए रखा।
देर रात उसने एक ऐसा जवाब दिया, जिसके बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। जब उसने कहा कि सावधान इंडिया देखती हूं, पता है घर में कैमरे लगे हैं। शुक्रवार को पुलिस के हर सवाल का जवाब घुमाकर देते हुए उसने कहा कि मुझे टार्चर नहीं कर सकते हैं। कानून के नियम कायदे से पूछताछ करें, पहले तो मेरे वकील को बुलाएं, फिर सवाल-जवाब करें।