फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में छाने लगा तो कोहरा तो जागा प्रशासन, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Sat, 24 Dec 2022 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बूंदाबांदी। - फोटो : अमर उजाला।
रात में और सुबह-शाम घना कोहरा पड़ने लगा तो प्रशासन भी सचेत हुआ है। शीत लहर और कोहरे में दुर्घटनाएं रोकने के लिए शुक्रवार को संबंधित विभागों को गाइडलाइन जारी की गई है। जबकि इन कार्यों को पहले ही करा लेना चाहिए था।

डीएम कृष्णा करूणेश ने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण के साथ ही एनएचएआई व जिला पंचायत को अपनी सड़कों की मरम्मत के साथ डिवाइडर की मरम्मत व मानक के अनुसार रंगरोगन करवाने के लिए निर्देशित किया है। स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रासिंग के साथ सड़क के दोनों किनारों पर सफेद पट्टी बनाने का निर्देश दिया है, ताकि कोहरे में वाहन चलाने वालों को सुविधा हो सके।

 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में हल्की बारिश से बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी किसी काम के लिए गड्ढे खोदे गए हैं तो वहां सुरक्षा के समुचित इंतजाम किए जाएं। नगर निगम और विद्युत निगम के अधिकारियों को सड़क व मोहल्लों में खराब पड़े सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने को कहा।

पुलिस, यातायात, आरटीओ और रोडवेज के अधिकारियों को वाहनों के पीछे नारंगी रंग (रेडियम) का स्टीकर लगवाने को कहा गया है ताकि वाहनों के मध्य उचित दूरी बनी रहे और दुर्घटनाएं न हों। नगर निगम व सभी तहसीलों के एसडीएम को अलाव व कंबल वितरण के साथ ही रैन बसेरों की व्यवस्था सही रखने का निर्देश दिया गया।

वहीं, सीएमओ को अस्पतालों पर दवा व चिकित्सकों की मौजूदगी बनाए रखने तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कैंप लगवाकर पशुओं का इलाज व दवा वितरण करने का निर्देश दिया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री। - फोटो : अमर उजाला।
कोरमबाजी नहीं चलेगी देना होगा प्रमाण
कोहरे की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डीएम की तरफ से संबंधित विभागों को जारी की गई गाइडलाइन को पूरा करने में कोरमबाजी नहीं चलेगी। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि संबंधित तैयारियों का फोटोग्रॉफ, आपदा कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा। तैयारियों की क्रॉस चेकिंग भी कराई जाएगी।

जारी रही ट्रेनों की लेटलतीफी, यात्री परेशान
कोहरे की वजह से शुक्रवार को भी ट्रेन, बस से लेकर हवाई सेवाओं पर असर पड़ा। सबसे खराब स्थित ट्रेनों के परिचालन की रही। गोरखपुर आने वाली कई ट्रेनें पांच से सात घंटे की देरी से चलीं। आनंद विहार से चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस करीब सात घंटे की देरी से आई। बठिंडा से गोरखपुर आने वाली गोरखधाम दो घंटे देर से दोपहर 12 बजे गोरखपुर पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की खूब सांसत हुई। सबसे अधिक दिक्कत गोरखधाम के यात्रियों को हुई। पेंट्रीकार न होने की वजह से यात्रियों को चाय-पानी के लिए भी परेशानी हुई।

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम चंद्रवीर रमण ने कहा कि कोहरे के कारण निरस्त हो रहीं ट्रेनों की संख्या पहले की तुलना में काफी कम है। पहले 50 से 60 ट्रेनें निरस्त होती थीं। इस बार 35-36 ही की गई हैं।  

 

4 of 5
गोरखपुर में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
सुबह कोहरे का राज, दोपहर में बादलों की ओट से निकला सूरज
शुक्रवार की सुबह भी शहर कोहरे में लिपटा रहा, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटा तो बादलों की ओट से सूरज बाहर निकला। शहर के बाहरी इलाकों में कोहरे का प्रभाव ज्यादा रहा । तापमान भी करीब 11 डिग्री के आसपास रहा। दिन चढ़ने के साथ तापमान 23 डिग्री के आसपास पहुंच गया।

वाहन डीलर कोहरे से बचाव के प्रति करेंगे जागरूक
कोहरे के कारण हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय गीडा में व्यवसायिक और गैर व्यवसायिक वाहन डीलरों की बैठक हुई। बैठक में आरटीओ प्रवर्तन वीके सिंह ने कहा कि अपने-अपने शोरूम में कोहरे से बचाव के उपायों के लिए डिस्प्ले, बैनर लगवाया जाना सुनिश्चित करें। वाहन स्वामियों को सावधानी पूर्वक वाहन चलाने व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन किए जाने संबंधी पंफलेट वितरित करें। संवाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोरखपुर में कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।
तहसीलों को 10 हजार कंबल, 3.50 लाख अलाव के लिए मिले
ठंड से बेसहारा लोगों व जरूरतमंदों को बचाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सभी तहसीलों को 10 हजार कंबल के साथ ही अलाव की व्यवस्था के लिए 50-50 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। डीएम कृष्णा करूणेश ने सभी एसडीएम को अपने कार्य क्षेत्र के तहत स्थापित स्थाई व अस्थाई रैन बसेरों का निरीक्षण कर सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। सभी एसडीएम को टीम गठित कर रात में निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने को कहा कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोए। ब्यूरो

नगर निगम जला रहा अलाव
गोरखपुर नगर निगम की ओर से शुक्रवार को शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों के अलावा विभिन्न चौक-चौराहों पर 40-40 किलोग्राम अलाव उपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया है। उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला ने बताया कि अलाव की व्यवस्था देखरेख की जिम्मेदारी अवर अभियंता अवनीश भारती को दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें