उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रामगढ़ ताल आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। सीएम योगी ड्रीम प्रोजेक्ट में यह सबसे ऊपर आता है। इसे विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है। रामगढ़ताल में अब वॉटर स्पोर्टस को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे लोग रोइंग गेम के बारे में जान सके। आज हम आपको इसके इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं। रामगढ़ ताल को अब विदेशों में भी लोग जानने लगे हैं।