फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक छीन भाग रहे बदमाशों की हुई घेराबंदी तो चलाई गोली, भड़के ग्रामीणों ने किया ऐसा हाल

Sun, 26 Jan 2020 11:34 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
मारपीट के बाद बेसुध पड़े बदमाश और मोके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के लोटन-ठोठरी मार्ग स्थित चनरैया गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक से कट्टे के बल पर बाइक छीन ली। इस दौरान फायरिंग भी की। बाइक छीनकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। इसके बाद बांधकर पीटा। सूचना पर पहुंची लोटन कोतवाली पुलिस को ग्रामीणों ने सौंप दिया। दोनों बदमाश महरागंज जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। मामला, सिद्धार्थनगर जिले का है।
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मोहाना थाना क्षेत्र के भरमी गांव निवासी संदीप की लोटन कोतवाली के स्थानीय कस्बे में मोबाइल शॉप चलाता है। संदीप के मुताबिक शनिवार की सुबह बाइक से दुकान पर आ रहा था, अभी लोटन कोतवाली क्षेत्र के चनरैया गांव के पास पहुंचा था कि पहले से मौजूद दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और बाइक छीनने की कोशिश की। विरोध किया तो फायरिंग करते हुए बाइक लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद युवक ने मामले की जानकारी गांव निवासी राहुल सिंह को देते हुए बताया कि बदमाश बाइक  छीनकर गांव की तरफ भागे है। मामले की जानकारी लगते ही लोग सड़क पर खड़े हो गए। इसके बाद गांव के पास रोकते हुए पकडने की कोशिश की तो एक बदमाश ने राहुल पर फायर झोंक दिया। गोली राहुल के कान को छूकर निकल गई। इसी बीच गांव के और लोग भी पहुंच गए और घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया।

4 of 5
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
पकड़ने के बाद पिटाई करते हुए बांध दिया। इसके साथ ही मामले की जानकारी लोटन पुलिस को दी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सुखदेव बेलदार और प्रदीप निवासी रामनगर बैद्य थाना पनियरा जिला महराजगंज के रूप में की गई। इनके पास से दो कट्टा और कारतूस भी बरामद किया गया है। दोनों पर केस दर्ज करके जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी थी। कोतवाल लोटन अवधनरायन यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ गोरखपुर व महराजगंज जिले में भी मुकदमा दर्ज है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस के गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने लिया घटना स्थल का जायजा
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी विजय ढुल और सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही बदमाशों से पूछताछ भी किया। एसओ से इन अपराधियों के बारे में अन्य जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें